फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED chargeseet on Moin Qureshi names two CBI directors ranjit sinha ap singh

ED का दावा- विदेशी ट्रिप और पैसे देकर मीट कारोबारी मोईन कुरैशी ने 'खरीदे' थे CBI के अधिकारी

Sat, 28 Oct 2017 10:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 28 Oct 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
ED chargeseet on Moin Qureshi names two CBI directors ranjit sinha ap singh
मोईन कुरैशी - फोटो : FILE PHOTO
मीट कारोबारी मोईन कुरैशी के खिलाफ जांच कर रही ईडी ने चार्जशीट में नए खुलासे किए हैं। कुरैशी पर हवाला के जरिए 200 करोड़ रुपए विदेश भेजने का आरोप है। सोमवार को दाखिल की गई चार्जशीट के मुताबिक, कुरैशी खुद को जांच से बचाने के लिए कई अधिकारियों को ना सिर्फ रिश्वत दिया करते थे बल्कि उनके विदेश घूमने और शॉपिंग का खर्चा भी उठाते थे।
विज्ञापन


कुरैशी के लिए काम करने वाली दीपाली यादव के ईडी को दिए गए बयान में यह बात कही है। दिपाली ने ईडी को बताया कि उसके पास विदेश के महंगे स्टोर जैसे अरमानी, डियोर और कई होटलों से फोन आते थे और किए गए खर्चे की पेमेंट करने को कहा जाता था। दीपाली के मुताबिक, कुरैशी यह सब खुद को सीबीआई की जांच से बचाने के लिए करते थे।
विज्ञापन


200 करोड़ का हवाला केसः मीट कारोबारी कुरैशी और पूर्व CBI निदेशक पर FIR
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई डायरेक्टर्स के नाम शामिल

ED chargeseet on Moin Qureshi names two CBI directors ranjit sinha ap singh
Moin Qureshi
सतीश सना नाम के शख्स ने सीधे आरोप लगाया है कि कुरैशी सीबीआई के उस वक्त के प्रमुख रंजीत सिन्हा से जान पहचान होने का दावा करता था। सना ने बताया कि कुरैशी ने उनके दोस्त सुकेश गुप्ता को जमानत पर छुड़वाने के लिए एक करोड़ रुपए लिए थे। सुकेश एमबीएस ज्वैलर्स के डायरेक्टर थे। उनपर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा था जिसकी वजह से खनिज और धातु व्यापार निगम को 194 करोड़ का नुकसान हुआ था।

सना ने बताया कि कुरैशी ने कहा था कि उसने सीबीआई के बॉस (रंजीत सिन्हा) से बात कर ली है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि सुकेश की जमानत का सीबीआई विरोध नहीं करेगी।

हालांकि, तीन महीने बाद भी जमानत नहीं हो पाई थी और बाद में मैरिट के दम पर सुकेश बाहर आया था। इसपर सना ने एक करोड़ में से बाकी के 25 लाख ना देने का फैसला कर लिया था, लेकिन इस सबके बीच कुरैशी ने उसको परेशान और दोस्तों के सामने जलील करना शुरू कर दिया जिसके बाद उसने पैसे दे दिए। एक दूसरे गवाह ने सीबीआई के डायरेक्टर एपी सिंह और कुरैशी के संबंध होने की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed