फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED charge sheet conman Sukesh Chandrashekhar spoofed Amit Shah office no to befriend Jacqueline Fernandez

मनी लॉन्ड्रिंग केस: ईडी ने आरोपपत्र में बताया, जैकलीन फर्नांडीस से दोस्ती करने के लिए ठग ने अमित शाह के कार्यालय के नंबर को ‘स्पूफ’ किया

Tue, 14 Dec 2021 02:57 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Dec 2021 02:57 AM IST
सार

ईडी ने इस साल दो बार 36 वर्षीय जैकलिन फर्नांडीस का बयान दर्ज किया जिसमें उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर ने खुद का परिचय "शेखर रत्न वेला" के रूप में दिया था।

विज्ञापन
ED charge sheet conman Sukesh Chandrashekhar spoofed Amit Shah office no to befriend Jacqueline Fernandez
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा है कि कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस से दोस्ती करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय नंबर को ‘स्पूफ’ करके फोन किया और यह दावा किया कि वह तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के "राजनीतिक परिवार" से है। ईडी ने धनशोधन रोधी कानून के तहत दाखिल आरोपपत्र में यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में 200 करोड़ रुपये की रंगदारी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस  को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। चार्टशीट के मुताबिक आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को करोड़ों रुपये के गिफ्ट दिए थे।
विज्ञापन


क्या होता है 'कॉल स्पूफ'?
‘कॉल स्पूफ’ का अर्थ होता है कि फोन की घंटी बजने के दौरान फोन करने वाले का वास्तविक नंबर नहीं, बल्कि किसी और का नंबर दिखता है। एजेंसी ने इस साल दो बार 36 वर्षीय फर्नांडीज का बयान दर्ज किया जिसमें उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर ने खुद का परिचय "शेखर रत्न वेला" के रूप में दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने इस महीने की शुरुआत में विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष आरोपपत्र दायर किया था और चंद्रशेखर, उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल और छह अन्य को नामजद किया था।

ईडी ने कहा, "चंद्रशेखर दिसंबर, 2020 और जनवरी, 2021 में कई हफ्तों से जैकलीन फर्नांडीस से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जैकलिन ने उसका जवाब नहीं दिया क्योंकि उसे कई कॉल आए और यह निश्चित नहीं था कि वह व्यक्ति कौन था।"

एजेंसी ने कहा, "जैकलिन के मेकअप आर्टिस्ट शान मुथाथिल से एक सरकारी कार्यालय के नंबर से संपर्क किया गया और कहा गया कि जैकलीन फर्नांडीस को शेखर से संपर्क करना चाहिए क्योंकि वह एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं और उनसे बात करना चाहते हैं।"

आरोपपत्र में कहा गया है कि कई हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं श्रीलंकाई नागरिक फर्नांडीस ने बाद में कथित ठग से संपर्क किया। जिसके बाद कथित ठग ने सन टीवी के मालिक के रूप में अपना परिचय दिया। "उन्होंने (चंद्रशेखर) यह भी कहा कि वह जयललिता के राजनीतिक परिवार से हैं और वे चेन्नई से हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि वह  उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उन्हें दक्षिणी फिल्म उद्योग में फिल्में करनी चाहिए और "सन टीवी के के पास उनके लिए कई परियोजनाएं हैं"।

ईडी ने कहा कि उनके मेकअप आर्टिस्ट को "गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय से फोन आया, जिसमें उन्हें शेखर उर्फ सुकेश चंद्रशेखर से संपर्क करने के लिए कहा गया क्योंकि वह सरकार में एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं"। एजेंसी ने कहा, "उक्त कॉल गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय से की गई थी, जो जांच के अनुसार एक फर्जी कॉल थी और आरोपी सुकेश चंद्रशेखर द्वारा की गई थी।"

सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस को दिए महंगे गिफ्ट
इसके बाद, यह कहा गया कि उनके मेकअप आर्टिस्ट ने चंद्रशेखर का मोबाइल नंबर फर्नांडीस के साथ साझा किया जिसके बाद उन्होंने संपर्क किया। अभिनेत्री ने अगस्त और अक्तूबर में दर्ज अपने बयान के दौरान ईडी को बताया था कि उन्हें सुकेश की ओर से कई उपहार मिले हैं, जिनमें गुच्ची, चैनल के तीन डिजाइनर बैग, जिम में पहनने के लिए दो गुच्ची की पोशाकें, लुईस वीटस  (Louis Vuitton) जूते की एक जोड़ी, दो जोड़ी हीरे के झुमके और बहुरंगी पत्थरों का एक कंगन और दो हेमीज कंगन शामिल हैं।



अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने अपने बयान में इस बात की पुष्टि की है कि वह चंद्रशेखर को शेखर रत्न वेला के रूप में जानती थी और उसने कहा था कि वह सन टीवी के मालिक हैं। जैकलीन ने इस बात को भी माना कि सुकेश ने यूएसए में जैकलीन की बहन गेराल्डिन फर्नांडीस को 1,50,000 अमरीकी डॉलर उधार दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed