{"_id":"575c3e994f1c1b507e9c5aec","slug":"ed-attaches-vijay-mallya-s-properties-worth-rs-1411-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी ने जब्त किया माल्या की 1,411 करोड़ की प्रॉपर्टी को ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ईडी ने जब्त किया माल्या की 1,411 करोड़ की प्रॉपर्टी को
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 11 Jun 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
विजय माल्या
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईडीबीआई बैंक कर्ज के डिफॉल्ट मामले में प्रवर्तन निदेशलय (ईडी) ने शनिवार को शराब कारोबारी विजय माल्या की 1,411 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त की है।
विज्ञापन
ईडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘हमने विजय माल्या और यूबी लिमिटेड की 1,411 करोड़ रुपये (बाजार मूल्य के अनुसार) की प्रॉपर्टी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत जब्त की है।’ शुरुआती कार्रवाई के तहत जब्त की गई संपत्तियों में 34 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस, बंगलूरू के 2,291 वर्ग फीट और मुंबई के 1,300 वर्ग फीट के फ्लैट, चेन्नई स्थित साढ़े चार एकड़ का औद्योगिक प्लॉट, कुर्ग में कॉफी उपजाने की 28.75 एकड़ जमीन और बंगलूरू की यूबी सिटी और किंगफिशर टावर के 8,40,279 वर्ग फीट आवासीय और कॉमर्शियल निर्माण क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
यह जब्ती आईडीबीआई बैंक के साथ किए गए 900 करोड़ रुपये के कर्ज की धोखाधड़ी के सिलसिले में किया गया है। माल्या के किंगफिशर एयरलाइंस पर विभिन्न बैंकों का नौ हजार करोड़ रुपये बकाया है। माल्या दो मार्च 2016 से भारत से फरार है।
विज्ञापन