फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED attaches Rs 127 crore assets of media groups in Bank fraud case

बैंक धोखाधड़ी : ईडी ने की मीडिया समूह की 127 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Wed, 01 Jan 2020 02:04 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 01 Jan 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
ED attaches Rs 127 crore assets of media groups in Bank fraud case
सांकेतिक तस्वीर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (धनशोधन) मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मीडिया समूह की 127 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। ईडी ने मंगलवार को कहा कि यह मामला पिक्सन मीडिया, पर्ल मीडिया, महुआ मीडिया, पिक्सन विजन, पर्ल स्टूडियो, पर्ल विजन, सेंचुरी कम्युनिकेशन लिमिटेड और उनके निदेशकों पीके तिवारी, आनंद तिवारी, अभिषेक तिवारी और अन्य से संबंधित है।

विज्ञापन


धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 127.74 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। इसमें मुंबई, चेन्नई, नोएडा और कोलकाता में समूह की कंपनियों के 11 वाणिज्यिक भूखंड और भूतल (फ्लोर) शामिल हैं। ईडी ने कहा कि समूह की कंपनियों के निदेशकों ने विभिन्न बैंकों से धोखाधड़ी कर 2,600 करोड़ रुपये का कर्ज लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने विभिन्न कंपनियों के के खातों के जरिये पैसे का हेरफेर किया। सार्वजनिक क्षेत्र की विभिन्न बैंकों को नुकसान पहुंचाने के मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज सात एफआईआर और आरोप पत्र के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed