फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED attaches property worth Rs. 117 crores in coal scam

कोयला घोटाला में ईडी ने 117 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की, कंपनी ने शेयर बाजार को दी थी गलत सूचना 

Wed, 05 Dec 2018 04:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Dec 2018 04:43 AM IST
विज्ञापन
ED attaches property worth Rs. 117 crores in coal scam
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले से जुड़े मनीलॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच के संदर्भ में एक कंपनी की 117 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। ईडी ने मंगलवार को कहा कि मनीलॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत प्रकाश इंडस्ट्रीज लि. के खिलाफ संपत्ति की अटैच करने संबंधी अस्थायी आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन


जांच एजेंसी के बयान के अनुसार कंपनी ने 17 नवंबर 2007 को बॉम्बे शेयर बाजार को गलत सूचना दी। उसमें उसे कोयला ब्लाक आवंटन की सूचना दी जबकि यह कोयला ब्लाक वास्तव में फरवरी 2008 में आवंटित किया गया। साथ ही इसे संयुक्त रूप से मेसर्स प्रकाश इंडस्ट्रीज लि. और मेसर्स एसकेएस इस्पात पावर लि. को आवंटित किया गया था। इस गलत सूचना के परिणामस्वरूप प्रकाश इंडस्ट्रीज के शेयर में उल्लेखनीय उछाल आया। 
विज्ञापन


ईडी ने आरोप लगाया कि शेयर मूल्य में कृत्रिम रूप से तेजी को भुनाने के लिए कंपनी ने 62,50,000 तरजीही शेयर प्रीमियम भाव 180 रुपये पर पांच चुनिंदा कंपनियों को दिए। इससे कंपनी को शेयर पूंजी के रूप में 118.75 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एजेंसी के अनुसार कंपनी को यह राशि गलत नेटवर्थ की जानकारी और बीएसई को गलत सूचना के आधार पर प्राप्त हुई। इस प्रकार, यह अपराध की कमाई है जिसे अस्थायी तौर पर पीएमएलए के तहत अटैच किया गया है। ईडी के अनुसार चल और अचल संपत्ति के रूप में 117.09 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed