फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED attaches assets of Manipur govt ex project director in money laundering case

Money Laundering Case: मणिपुर सरकार के पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर की संपत्ति कुर्क, ईडी ने की कार्रवाई

Mon, 07 Nov 2022 08:34 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 07 Nov 2022 08:34 PM IST
सार

मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला मणिपुर पुलिस द्वारा एमडीएस अधिकारियों और अन्य के खिलाफ 169 करोड़ रुपये से अधिक के एमडीएस फंड के दुरुपयोग  के आरोप में सितंबर 2017 में दर्ज प्राथमिकी से संबंधित है।

विज्ञापन
ED attaches assets of Manipur govt ex project director in money laundering case
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने मणिपुर सरकार के पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने सोमवार को इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि सरकारी धन के कथित गबन से जुड़े एक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत मणिपुर सरकार में एक पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर की संपत्ति कुर्क की गई है। 

विज्ञापन


ईडी ने अपनी कार्रवाई को लेकर एक बयान भी जारी किया। इस बयान में उन्होंने बताया कि मणिपुर डेवलपमेंट सोसायटी (एमडीएस) के एक पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर वाई निंगथेम सिंह के बैंक खातों में जमा 3.04 करोड़ रुपये और 8.20 लाख रुपये की छह अचल संपत्तियों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत अस्थायी रूप से संलग्न किया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला मणिपुर पुलिस द्वारा एमडीएस अधिकारियों और अन्य के खिलाफ 169 करोड़ रुपये से अधिक के एमडीएस फंड के दुरुपयोग  के आरोप में सितंबर 2017 में दर्ज प्राथमिकी से संबंधित है। ईडी ने आरोप लगाया है कि वाई निंगथेम सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलीभगत करके एमडीएस खाते से बड़ी मात्रा में रुपयों का गबन और हेराफेरी की। उन सब लोगों ने इस गबन किए गए धन को अलग-अलग शेल फर्म खातों और अन्य व्यक्तिगत और सहयोगियों के खातों में स्थानांतरित करा दिया था। इतना ही नहीं, केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह भी बताया कि वाई निंगथेम सिंह और उनके साथियों ने अलग-अलग जगहों पर कई संपत्तियां भी खरीदी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने इस मामले में बीते नवंबर माह में 11 बैंक खातों को सील कर दिया था। उन खातों में 41,53,489 रुपये की शेष राशि जमा थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed