{"_id":"59ae473d4f1c1b12088b45ca","slug":"ed-attached-misa-bharti-farmhouse-of-delhi-in-palam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीसा भारती के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली स्थित करोड़ों का फार्महाउस अटैच","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मीसा भारती के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली स्थित करोड़ों का फार्महाउस अटैच
amarujala.com- written by: हर्षित गौतम
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मीसा के दिल्ली के पालम के बिजवासन में मौजूद फार्महाउस को अटैच किया है।
विज्ञापन
ये वो फार्महाउस है जिसका फिलहाल मीसा भारती कोई इस्तेमाल नहीं करती हैं। मीसा पर आरोप है कि फर्जी कंपनियों से मिले पैसे से भारती ने ये फार्महाउस खरीदा है। मीसा समेत उनके पति पर भी फर्जी कंपनियों से पैसे जुटाने का आरोप है।
विज्ञापन
जुलाई में मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ईडी ने मीसा भारती के तीन ठिकानों पर छापेमारी की थी। दिल्ली की जिस प्रॉपर्टी को ईडी ने अटैच किया है उसकी कीमत करोड़ों में है।
विज्ञापन
फॉर्म हाउस नंबर 26 पालम में बना हुआ है। इसकी बेनिफीशियल ओनर मीसा भारती और उनके पती शैलेश हैं। इस फार्म हाउस की कागजों में कीमत 1.41 करोड़ रुपये है, वहीं संपत्ति की बाजार में कीमत 40 करोड़ रुपये की है।
पढ़ें: ये है लालू के बेटी-दामाद की वो प्रॉपर्टी जो कौड़ियों में खरीदी, असल कीमत है चौंकाने वाली
मीसा-शैलेश पर फर्जी कंपनियों के सहारे 800 करोड़ की ब्लैकमनी को व्हाइट करने का आरोप है। इस मामले में शैलेश से कई घंटों की पूछताछ हो चुकी है, तो मीसा को भी ईडी पूछताछ के लिए बुला चुकी है।