फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ECI vs Congress amid CEC Gyanesh Kr reply Congress rebuttle on social media Election Commission lied again

ECI vs Congress: 'चुनाव आयोग ने फिर झूठ बोला'; CEC ज्ञानेश कुमार की प्रेस वार्ता के बीच ही कांग्रेस का हमला

Sun, 17 Aug 2025 04:32 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 17 Aug 2025 04:32 PM IST
सार

बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तरफ से लगाए गए 'वोट चोरी' के आरोपों के बीच आज केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने तमाम सवालों के जवाब दिए। सीईसी ज्ञानेश कुमार के दो-टूक जवाब से तिलमिलाई विपक्षी पार्टी- कांग्रेस ने प्रेस वार्ता खत्म होने से पहले ही सोशल मीडिया पर पलटवार किया। कांग्रेस पार्टी ने आयोग पर झूठ बोलने के आरोप लगाए हैं। जानिए पार्टी ने क्या कहा?

विज्ञापन
ECI vs Congress amid CEC Gyanesh Kr reply Congress rebuttle on social media Election Commission lied again
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

'चुनाव आयोग ने फिर झूठ बोला।' ये कहना है कांग्रेस पार्टी का। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने आज जब प्रेस वार्ता कर राहुल गांधी को कड़े शब्दों में माफी मांगने को कहा तो देश की मुख्य विपक्षी पार्टी ने आयोग पर भाजपा के साथ मिलीभगत कर काम करने के आरोप लगाए। खास बात ये रही की प्रेस वार्ता के बीच ही कांग्रेस पार्टी ने पलटवार किया और सोशल मीडिया मीम के सहारे देश की शीर्ष चुनावी संस्था पर हमला बोला।
विज्ञापन


अक्षमता और पक्षपात के लिए पूरी तरह उजागर हुआ आयोग
कांग्रेस ने कहा कि चुनाव आयोग का यह दावा कि वह सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के बीच कोई अंतर नहीं करता, हास्यास्पद है। पार्टी ने कहा कि सीईसी ने राहुल गांधी की तरफ से उठाए गए किसी भी प्रश्न का सार्थक उत्तर नहीं दिया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि चुनाव आयोग न केवल अपनी अक्षमता बल्कि पक्षपात के लिए भी पूरी तरह से उजागर हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या ECI सुप्रीम कोर्ट के 14 अगस्त के आदेश को अक्षरशः लागू करेगा?
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सवाल किया कि क्या चुनाव आयोग बिहार एसआईआर प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट के 14 अगस्त के आदेश को अक्षरशः लागू करेगा? 'वोट चोरी' के आरोपों पर सीईसी ज्ञानेश कुमार की प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने केवल चुनाव आयोग की तरफ से दिए गए आंकड़ों से ही तथ्यों को उजागर किया है।

ये भी पढ़ें- EC: 'चुनाव आयोग के लिए कोई पक्ष या विपक्ष नहीं, सभी समान', बिहार SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त की दो-टूक

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर ऐसे पलटवार किया
इससे पहले पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो के उस अंश को भी शेयर किया गया, जिसमें सीईसी ज्ञानेश कुमार कहते सुने जा सकते हैं कि आयोग के सामने पक्ष-विपक्ष कोई नहीं होता। सब बराबर होते हैं। दूसरी विंडो में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वीडियो क्लिप का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें वे भाजपा से भी हलफनामा मांगने की चुनौती देते सुने जा सकते हैं।
पीएम मोदी और चुनाव आयुक्तों की एआई जनित तस्वीरों से हमला बोला
एक अन्य सोशल मीडिया मीम में कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी की एआई जेनरेटेड फोटो का इस्तेमाल किया है। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ दो अन्य निर्वाचन आयुक्तों डॉ विवेक जोशी और डॉ सुखबीर सिंह को भी दिखाया गया है। कार्टून जैसी इस प्रस्तुति में कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी की तस्वीर के सामने लिखा है, 'बोल ये रहे हैं, शब्द मेरे हैं।'

ये भी पढ़ें- ECI: 'कुछ दल SIR पर गलत सूचना फैला रहे, हम दोहरे मतदान और वोट चोरी के निराधार आरोपों से नहीं डरते', सीईसी बोले

सोशल मीडिया मीम के सहारे हमले कर रही कांग्रेस

एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस पार्टी किसी फिल्म के क्लिप की मीम इस्तेमाल कर आयोग और भाजपा पर मिलीभगत के आरोप लगाए। पार्टी ने इसके साथ 'बहुत याराना लगता है' जुमले का भी इस्तेमाल किया। निर्वाचन आयुक्त की दो टूक- सांविधानिक कर्तव्यों से पीछे नहीं हटेगा आयोग
इससे पहले चुनाव आयोग ने रविवार को नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, 'भारत के संविधान के अनुसार 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले भारत के प्रत्येक नागरिक को मतदाता बनना चाहिए और मतदान भी करना चाहिए। आप सभी जानते हैं कि कानून के अनुसार प्रत्येक राजनीतिक दल का जन्म चुनाव आयोग में पंजीकरण के माध्यम से होता है। फिर चुनाव आयोग समान राजनीतिक दलों के बीच भेदभाव कैसे कर सकता है? चुनाव आयोग के लिए न तो कोई विपक्ष है और न ही कोई पक्ष। सभी समान हैं। चाहे कोई किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित हो, चुनाव आयोग अपने सांविधानिक कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed