फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ECI asked Bengal DGP Rajeev Kumar submit action taken report alleged security lapses mob attack in Magrahat

ECI: चुनाव आयोग ने बंगाल के DGP से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट, चुनाव पर्यवेक्षक की सुरक्षा में चूक का मामला

Sun, 04 Jan 2026 03:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 04 Jan 2026 03:36 PM IST
सार

ECI: निर्वाचन आयोग ने दक्षिण 24 परगना के मगराहाट में मतदाता सूची पर्यवेक्षक सी मुरुगन के साथ बदसलूकी के मामले में पश्चिम बंगाल के डीजीपी से छह जनवरी तक कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। घटना 29 दिसंबर को हुई थी, जब मुरुगन मतदाता सूची पुनरीक्षण केंद्रों का दौरा कर रहे थे और उनके वाहन को कुछ लोगों ने घेर लिया और दरवाजे का हैंडल तोड़ दिया।

विज्ञापन
ECI asked Bengal DGP Rajeev Kumar submit action taken report alleged security lapses mob attack in Magrahat
चुनाव आयोग - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट में मतदाता सूची पर्यवेक्षक सी मुरुगन के साथ बदसलूकी के मामले में पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। चुनाव आयोग ने सुरक्षा चूक से जुड़े इस मामले में 6 जनवरी को शाम 5 बजे तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
विज्ञापन


आयोग ने डीजीपी को लिखे पत्र में 29 दिसंबर की घटना का जिक्र किया है जब विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक और आईएएस अधिकारी मुरुगन के साथ बदसलूकी की गई। मुरुगन मगराहाट में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) केंद्रों का दौरा कर रहे थे। तभी कुछ लोगों ने उनका वाहन घेर लिया। यही नहीं, ड्राइवर की तरफ वाले दरवाजे का हैंडल भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra: स्कूल मैराथन के बाद छात्रा की दिल का दौरा पड़ने से मौत, दौड़ में हासिल किया था तीसरा स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन


ईसी के मुताबिक, मुरुगन के दौरे की पूर्व सूचना स्थानीय प्रशासन को होने के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी। आयोग ने इसे गंभीर लापरवाही माना और सुरक्षा में चूक के लिए उत्तरदायी अधिकारियों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी। साथ ही निर्देश दिया है कि अब जब भी कोई पर्यवेक्षक इस तरह जमीनी जानकारी जुटाने के लिए जाएगा तो उनके साथ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पर्याप्त सुरक्षा बल होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed