फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC schedules 2 day conference ceos 4-5 march 2025 first under Gyanesh Kumar

EC: चुनाव आयोग 4-5 मार्च को आयोजित करेगा दो दिवसीय सम्मेलन, ज्ञानेश कुमार के कार्यभार संभालने के बाद पहला कदम

Mon, 24 Feb 2025 03:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 24 Feb 2025 03:42 PM IST
सार

EC:  चुनाव आयोग ने 4-5 मार्च 2025 को दिल्ली में दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यभार संभालने के बाद यह पहला बड़ा कार्यक्रम होगा। 
 

विज्ञापन
EC schedules 2 day conference ceos 4-5 march 2025 first under Gyanesh Kumar
चुनाव आयोग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग (ईसी) ने सोमवार को घोषणा की कि अगले महीने एक दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) शामिल होंगे।

विज्ञापन


आयोग ने बताया कि यह सम्मेलन 4-5 मार्च नई दिल्ली के 'इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट' में आयोजित होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के कार्यभार संभालने के बाद यह पहला सम्मेलन होगा। इसका मकसद चुनावी प्रक्रिया, नई तकनीकों और चुनाव संचालन में सुधारों पर चर्चा करना है। 
विज्ञापन


ज्ञानेश कुमार ने 19 फरवरी को 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के रूप में पदभार ग्रहण किया था। वह मार्च 2024 से चुनाव आयुक्त के पद पर कार्यरत थे और 17 फरवरी को उन्हें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में पदोन्नत किया गया। राजीव कुमार के सेवानिवृत्त होने के एक दिन बाद ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयोग के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed