तमिलनाडु: डीएमके नेता ए राजा को चुनाव आयोग की फटकार, स्टार प्रचारक की सूची से नाम हटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में छह अप्रैल को 234 सीटों के लिए मतदान होना है। इससे पहले यहां राजनीतिक बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। इसी को लेकर चुनाव आयोग ने गुरुवार को डीएमके नेता ए राजा को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए फटकार लगाई है। इसके साथ ही स्टार प्रचारक की सूची से उनका नाम हटा दिया गया है। इसके अलावा आयोग ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ए पलानीस्वामी और उनकी मां पर किए गए विवादित बयान के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है।
राजा ने पलानीस्वामी पर की थी अभद्र टिप्पणी
गौरतलब है कि डीएमके सांसद ए राजा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा था कि वो गलत रास्ते से पैदा हुए हैं। ए राजा ने स्टालिन की तारीफ करते हुए कहा था कि उनका जन्म सही रास्ते से हुआ है जबकि तमिलनाडु के मौजूदा मुख्यमंत्री पलानीस्वामी गलत रास्ते से पैदा हो गए हैं। ए राजा का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
EC reprimands DMK leader A Raja for violation of model code of conduct, delists his name from list of star campaigner of DMK & debars him from campaigning for 48 hrs with immediate effect upon not finding his reply regarding his remarks over Tamil Nadu CM&his mother,satisfactory. pic.twitter.com/6gosJewxUm
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 1, 2021
डीएमके को महिलाओं के सम्मान की कोई सुध नहीं- शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि डीएमके के नेता ए राजा का एक बयान मैंने देखा। मुख्यमंत्री जी की स्वर्गवासी माता के लिए उन्होंने जिस प्रकार का बयान दिया है, मुझे लगता है कि डीएमके को महिलाओं के सम्मान की कोई सुध नहीं है और इस प्रकार से ओछी और नीची राजनीति करके वो चुनाव जीतना चाहते हैं।