{"_id":"5860e3354f1c1b8840eeba25","slug":"ec-may-announce-assembly-election-of-uttar-pradesh-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":" रिपोर्ट्स: यूपी समेत पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान जल्द","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रिपोर्ट्स: यूपी समेत पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान जल्द
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Dec 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
फाइलः भारतीय निर्वाचन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का ऐलान जल्द किया जा सकता है। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक पांच राज्यों के चुनााव की तैयारी अंतिम चरण में है।
एबीपी न्यूज के मुताबिक गृह मंत्रालय से अर्धसैनिक बलों की तैनाती, मणिपुर के आतंरिक हालात और शांति पर विचार और बोर्ड की परीक्षाओं को तैयारी को लेकर बातचीत अपने अंतिम चरण में हैं। इन तीन बिंदुओं पर विचार के बाद चुनाव की घोषणा की जा सकती है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसमें यूपी को छोड़कर बाकी राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल मार्च में पूरा हो रहा हैं। उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार ने 15 मार्च 2012 को शपथ ली थी।