फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC issues notice to BJP leader Suvendu Adhikari for violation of model code of conduct

बंगाल का रण : चुनाव आयोग ने सुवेंदु अधिकारी को भेजा नोटिस, कहा- 24 घंटे के भीतर दें जवाब

Thu, 08 Apr 2021 09:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 08 Apr 2021 09:20 PM IST
सार

  • आयोग ने 29 मार्च को सुवेंदु द्वारा दिए गए भाषण को लेकर नोटिस भेजा है
  • नोटिस में उन्हें 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है

विज्ञापन
EC issues notice to BJP leader Suvendu Adhikari for violation of model code of conduct
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी को नोटिस भेजा है। इस नोटिस में उन्हें 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है। आयोग ने 29 मार्च को सुवेंदु द्वारा दिए गए भाषण को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना है। 

विज्ञापन


बता दें कि 29 मार्च के अपने भाषण में सुवेंदु ने कहा था कि ममता बनर्जी की ईद मुबारक कहते रहने की आदत रही है और इसी आदत के कारण वह लोगों को होली की बधाई की जगह होली मुबारक कहती हैं। उन्हें वोट मत देना, यदि बेगम को वोट दिया तो बंगाल मिनी पाकिस्तान बन जाएगा।
विज्ञापन


ममता को भी चुनाव आयोग ने बुधवार को भेजा था नोटिस
इससे पहले बीते बुधवार को केंद्रीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी को उनके तीन अप्रैल को दिए गए भाषण को लेकर नोटिस भेजा था। इस नोटिस में ममता बनर्जी को 48 घंटे में जवाब देने के लिए कहा गया था। बता दें कि ममता बनर्जी ने तीन अप्रैल को एक जनसभा को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक वोटों के बंटवारे ना होने देने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने बोला हमला
दामजूर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मेरे खिलाफ 10 कारण बताओ नोटिस जारी हो जाएं तो भी शायद इसके कोई मायने हों। मैं हर किसी से एकजुट होकर मतदान करने के लिए कह रही हूं, न कि किसी को बांटने की कोशिश कर रही हूं। अब तक नरेंद्र मोदी के खिलाफ कितनी शिकायत दर्ज हुईं? वह तो रोजाना हिंदू-मुस्लिम करते रहते हैं।


पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान
पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान हो रहा है। इनमें से 27 मार्च को पहले चरण का मतदान , एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, छह अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया है। अब 10 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवे  चरण का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान होगा और दो मई को परिणाम आएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed