फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC ask to Railway & Civil Aviation Ministry, why ticket and passes have the pictures of PM Modi

चुनाव आयोग ने रेलवे और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मांगा जवाब, टिकट पर छपी थी पीएम मोदी की तस्वीर

Wed, 27 Mar 2019 09:45 AM IST
sapna singla चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Wed, 27 Mar 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
EC ask to Railway &  Civil Aviation Ministry, why ticket and passes have the pictures of PM Modi
pm modi pic on air india boarding pass

रेलवे और एयर इंडिया की टिकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों को चुनाव आयोग ने भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना है। आयोग ने रेल मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। आयोग ने पूछा है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी रेल टिकट से प्रधानमंत्री की तस्वीरें क्यों नहीं हटाई गई और तस्वीर लगी हवाई यात्रा पास क्यों जारी की गई! चुनाव आयोग ने मंत्रालयों से तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की तस्वीरों के साथ बोर्डिंग पास जारी करने को लेकर एयर इंडिया की आलोचना हो रही है। कुछ दिनों पहले रेल टिकटों पर प्रधानमंत्री की तस्वीर को लेकर भी बवाल हो गया था। एयरलाइन ने कहा कि तस्वीरों वाले बोर्डिंग पास अगर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पाए गए तो उन्हें वापस लिया जाएगा। ये पास तीसरे पक्ष के विज्ञापन के रूप में जारी किए गए।

एयर इंडिया ने वापस मंगाए थे पास

एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह बोर्डिंग पास वही है जो जनवरी में हुए वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन के दौरान छपे थे और तस्वीरें 'तीसरे पक्ष' के विज्ञापनों का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि इसका एयर इंडिया से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा था कि हम जांच कर रहे हैं कि क्या तीसरे पक्ष के विज्ञापन आदर्श आचार संहिता के दायरे में आते हैं। अगर आते होंगे तो इन्हें हटाया जाएगा। ये बोर्डिंग पास ना केवल गुजरात बल्कि पूरे भारत के लिए हैं। मामला बढ़ने पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने इन विज्ञापन वाले बोर्डिंग पास वापस मंगा लिए हैं। 

रेलवे ने भी दी थी सफाई

इससे पहले 20 मार्च को रेलवे ने प्रधानमंत्री की तस्वीरों वाली टिकटें वापस ली थीं। तृणमूल कांग्रेस ने इनके बारे में निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी। रेलवे ने भी यही कहा था कि ये तीसरे पक्ष के विज्ञापन हैं और एक साल पहले छपे टिकटों के पैकेट से बचे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed