{"_id":"67028542f8000dd374008911","slug":"eating-sago-during-fasting-can-cause-major-problems-big-danger-for-heart-patients-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sabudana: व्रत में साबूदाना खाने से हो सकती है बड़ी परेशानी, दिल के रोगियों के लिए बड़ा खतरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sabudana: व्रत में साबूदाना खाने से हो सकती है बड़ी परेशानी, दिल के रोगियों के लिए बड़ा खतरा
Sun, 06 Oct 2024 06:10 PM IST
शिव शुक्ला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:10 PM IST
सार
साबूदाना में प्रोटीन, फाइबर और वसा बहुत कम होती है, जबकि इसमें कार्बोहाइड्रेट, कैल्सीयम और पोटैशियम अधिक होता है। कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी बहुत अधिक होने के कारण साबूदाना खाने से देर तक आपको भूख नहीं लगती। लेकिन इससे आपका वजन तेजी से बढ़ता है।
विज्ञापन
साबूदाना खिचड़ी
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने से कई लोगों को बीमार होने की खबर तो आपने बहुत बार सुनी होगी, लेकिन कम ही लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि व्रत के दौरान साबूदाना खाना भी आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इससे न केवल आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है, बल्कि इसके अधिक सेवन से वजन बढ़ने, थायराइड बढ़ने और पेट खराब होने की समस्या भी हो सकती है, इसलिए साबूदाना को कम मात्रा में ही इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
दरअसल, साबूदाना में प्रोटीन, फाइबर और वसा बहुत कम होती है, जबकि इसमें कार्बोहाइड्रेट, कैल्सीयम और पोटैशियम अधिक होता है। कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी बहुत अधिक होने के कारण साबूदाना खाने से देर तक आपको भूख नहीं लगती। लेकिन इससे आपका वजन तेजी से बढ़ता है। इसलिए वजन कम करने की इच्छा रखने वाले लोगों को साबूदाना नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा अधिक साबूदाना खाने से दिल, मस्तिष्क को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है जो कि साबूदाना में बहुत अधिक पाया जाता है। यही कारण है कि जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कम रहता है, उन्हें पोटेशियम युक्त साबूदाने का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे उनके दिल को नुकसान पहुंच सकता है। थॉयराइड के रोगियों को भी साबूदाना नहीं खाना चाहिए।
विज्ञापन