फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eating sago during fasting can cause major problems, big danger for heart patients.

Sabudana: व्रत में साबूदाना खाने से हो सकती है बड़ी परेशानी, दिल के रोगियों के लिए बड़ा खतरा

Sun, 06 Oct 2024 06:10 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 06 Oct 2024 06:10 PM IST
सार

साबूदाना में प्रोटीन, फाइबर और वसा बहुत कम होती है, जबकि इसमें कार्बोहाइड्रेट, कैल्सीयम और पोटैशियम अधिक होता है। कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी बहुत अधिक होने के कारण साबूदाना खाने से देर तक आपको भूख नहीं लगती। लेकिन इससे आपका वजन तेजी से बढ़ता है।

विज्ञापन
Eating sago during fasting can cause major problems, big danger for heart patients.
साबूदाना खिचड़ी - फोटो : instagram

विस्तार

व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने से कई लोगों को बीमार होने की खबर तो आपने बहुत बार सुनी होगी, लेकिन कम ही लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि व्रत के दौरान साबूदाना खाना भी आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इससे न केवल आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है, बल्कि इसके अधिक सेवन से वजन बढ़ने, थायराइड बढ़ने और पेट खराब होने की समस्या भी हो सकती है, इसलिए साबूदाना को कम मात्रा में ही इस्तेमाल करना चाहिए।  

विज्ञापन


दरअसल, साबूदाना में प्रोटीन, फाइबर और वसा बहुत कम होती है, जबकि इसमें कार्बोहाइड्रेट, कैल्सीयम और पोटैशियम अधिक होता है। कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी बहुत अधिक होने के कारण साबूदाना खाने से देर तक आपको भूख नहीं लगती। लेकिन इससे आपका वजन तेजी से बढ़ता है। इसलिए वजन कम करने की इच्छा रखने वाले लोगों को साबूदाना नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा अधिक साबूदाना खाने से दिल, मस्तिष्क को नुकसान पहुंच सकता है। 
विज्ञापन


पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है जो कि साबूदाना में बहुत अधिक पाया जाता है। यही कारण है कि जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कम रहता है,  उन्हें पोटेशियम युक्त साबूदाने का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे उनके दिल को नुकसान पहुंच सकता है। थॉयराइड के रोगियों को भी साबूदाना नहीं खाना चाहिए।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed