फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   eating in restaurant gets cheaper gst for all restaurant fixed at 5 per cent

AC रेस्टोरेंट में खाना हुआ सस्ता, 18 की जगह देना होगा सिर्फ 5 फीसदी GST

Sat, 11 Nov 2017 09:50 AM IST
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार Updated Sat, 11 Nov 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
eating in restaurant gets cheaper gst for all restaurant fixed at 5 per cent
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 23वीं बैठक में व्यापारियों सहित आम नागरिकों को राहत देते हुए जीएसटी में अबतक का सबसे बड़ा बदलाव करने की घोषणा की है। सरकार ने 200 से ज्यादा वस्तुओं पर टैक्स कम करने घोषणा की है। 
विज्ञापन


रोजाना इस्तेमाल की 178 वस्तुओं पर 28 फीसदी के बजाय अब 18 फीसदी जीएसटी लिया जाएगा। जबकि बाहर रेस्टोरेंट में खाने पर 5 फीसदी टैक्स का ही भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि परिषद समय-समय पर मूल्यों की समीक्षा करती रहेगी। 
विज्ञापन


बैठक के बाद जेटली ने मीडिया से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी कि लक्जरी उत्पादों के साथ सीमेंट और पेंट आदि सहित 48 ऐसी वस्तुएं हैं जिनपर अब 28 फीसदी टैक्स के दायरे में रह गए हैं।जबकि  पहले 228 वस्तुएं इसमें शामिल थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः पूर्व वित्तमंत्री बोले- जेटली ने GST में नहीं लगाया दिमाग, उन्हें पद से हटाएं PM


परिषद ने यह फैसला लिया है कि फाइव स्टार होटलों को छोड़कर बाकी सभी रेस्टोरेंट में अब पांच फीसदी के स्लैब में आएंगे लेकिन उन्हें इनपुट क्रेडिट नहीं मिलेगा। वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि रेस्टोरेंट मालिक इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा उपभोक्ताओं को नहीं दे रहे थे। इसलिए नई व्यवस्था लागू की गई है। 

साढ़े सात हजार रुपये से ज्यादा किराए वाले होटलों में चल रहे रेस्टोरेंट पर 18 फीसदी का टैक्स लगेगा और उन्हें इनपुट क्रेडिट भी मिलेगा। इससे पहले गैर एसी रेस्टोरेंट पर 12 फीसदी और एसी रेस्टोरेंट पर 28 फीसदी का टैक्स था।

15 नवंबर से लागू होंगी नई दरें 
अरुण जेटली ने बताया कि ये सारे बदलाव अधिसूचना जारी होने के बाद 15 नवंबर से लागू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed