फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eather train late then get refund on e-ticket

खुशखबरी: अब ट्रेन लेट हुई तो ई-टिकट पर भी रिफंड

Thu, 05 Oct 2017 08:05 PM IST
राजन राय, गोरखपुर
राजन राय, गोरखपुर Updated Thu, 05 Oct 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
Eather train late then get refund on e-ticket
होली पर रेलवे की खास तैयारी
तीन घंटे से ज्यादा ट्रेन विलंब होने पर अब ई-टिकट पर भी सौ फीसदी रिफंड मिलेगा। 50 फीसदी किराया तत्काल सीधे खाते में पहुंचेगा और बाकी 50 फीसदी भुगतान यात्रा की जांच रिपोर्ट आने के बाद होगा। सुविधा का लाभ पाने के लिए यात्रियों को ऑनलाइन टीडीआर (टिकट डिपाजिट रिसिप्ट) भरना होगा। 
विज्ञापन


ट्रेनों के देर से आने पर रिफंड की सुविधा अभी तक सिर्फ काउंटर टिकट पर ही थी। रेलवे ने रिफंड के नियमों में बदलाव कर ई-टिकट में भी इस सुविधा को शुरू कर यात्रियों को बड़ी सहूलियत दी है। रेलवे बोर्ड के पैसेंजर मार्केटिंग डायरेक्टर विक्रम सिंह ने इस सिलसिले में सभी रेलवे जोन के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक और आईआरसीटीसी के चेयरमैन को निर्देश दिए हैं कि इस सुविधा का लाभ यात्रियों को तत्काल उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

 

Eather train late then get refund on e-ticket
डेमो

रिफंड पाने के लिए जरूरी है कि तय समय से तीन घंटे विलंब से ट्रेन आए और यात्री टिकट कैंसल कर रिफंड का आवेदन टीडीआर भरकर करें। आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन) 50 प्रतिशत किराए का भुगतान कर देगी।

इसके बाद ईडीआर (एक्सेप्शनल डाटा रिपोर्ट) से मिलान किया जाएगा कि यात्री ने सफर किया है कि नहीं। रिपोर्ट में अगर यात्री ने सफर नहीं किया तो है 50 फीसदी किराए का भुगतान खाते में चला जाएगा। 

 

Eather train late then get refund on e-ticket
डेमो
60 फीसदी बनता है ई-टिकट
रेलवे में अब 60 फीसदी यात्री ई-टिकट पर सफर करते हैं। पिछले साल 58.80 प्रतिशत ई-टिकट बने थे। मोबाइल एप से भी टिकट बुकिंग होने से ई-टिकट बनवाना आसान हो गया है। रेलवे के जानकारों की माने तो काउंटर टिकट की जगह अब लोग ई-टिकट बनवा रहे हैं, इससे उन्हें आरक्षण केंद्र तक जाना नहीं पड़ता है। 

31 मार्च तक सर्विस चार्ज की छूट
रेलवे ने ई-टिकट पर सर्विस चार्ज की छूट की अवधि बढ़ा दी है। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि दिसंबर 2017 तक दी गई छूट को बढ़ाकर अब 31 मार्च 2018 तक कर दिया गया है। इस अवधिमें ई-टिकट बनवाने पर सर्विस चार्ज नहीं देना पड़ेगा। यह चार्ज स्लीपर श्रेणी पर 20 रुपये, एसी 3 व 2 पर 30 रुपये और एसी फर्स्ट क्लास पर 40 रुपये है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed