फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eat Right Initiative : restaurant menu to show nutritive value of cooked food with price

कीमत के साथ अब भोजन की पौष्टिकता की भी जानकारी देगा रेस्टोरेंट का मेन्यू कार्ड

Sun, 02 Aug 2020 03:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 02 Aug 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
Eat Right Initiative : restaurant menu to show nutritive value of cooked food with price
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

देशभर के विभिन्न रेस्टोरेंट में अभी तक आप ने मेन्यू कार्ड पर खाने की कीमत लिखी हुई देखी होगी। लेकिन, अब कीमत के साथ मेन्यू कार्ड पर भोजन के पोषण वैल्यू की जानकारी भी मिलेगी। ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि पके हुए भोजन की पोषण वैल्यू बताई जाएगी। 

विज्ञापन


दरअसल, यह फैसला फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने अपने ईट राइट इनीशिएटिव के तहत लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत रेस्टोरेंट या फूड प्वाइंट चेन से कहा जाएगा कि वह अपने भोजन के पोषण मूल्य की जानकारी दें।
विज्ञापन


इसमें लेबलिंग विनियमन पौष्टिक मूल्य की जानकारी देना अनिवार्य होगा। शुरुआत में यह नियम खाद्य व्यापार ऑपरेटर (एफबीओ) के लिए 10 से अधिक खाद्य श्रंखला प्रतिष्ठानों या उन एफबीओ के लिए प्रस्तावित किया जा रहा है, जिनके पास खाद्य विनियमन एजेंसी द्वारा जारी केंद्रीय लाइसेंस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार आया ऐसा नियम

इस संबंध में एफएसएसएआई द्वारा पहली बार ऐसा संशोधन लागू किया जा रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमारा विचार लोगों को सुरक्षित और स्वस्थ भोजन प्रदान करना है। स्वस्थ भोजन खाने के बारे में चेतना बढ़ रही है। फिलहाल, यह सभी एफबीओ के लिए स्वैच्छिक होगा। उन्होंने कहा, पोषण संबंधी जानकारी की घोषणा करते हुए हम उन्हें 25 फीसदी सहनशीलता की सीमा दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed