{"_id":"648beec7dd902e11460c1188","slug":"earthquake-tremors-felt-in-assam-s-guwahati-and-other-parts-of-the-north-eastern-region-latest-news-update-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: गुवाहाटी और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के कई हिस्सों में कांपी धरती; बांग्लादेश में था भूकंप का केंद्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Earthquake: गुवाहाटी और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के कई हिस्सों में कांपी धरती; बांग्लादेश में था भूकंप का केंद्र
Fri, 16 Jun 2023 10:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 16 Jun 2023 10:47 AM IST
विज्ञापन
Earthquake
- फोटो : Amar Ujala
असम के गुवाहाटी और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में था। झटके सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई।
विज्ञापन
क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
विज्ञापन
जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।
विज्ञापन
कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता और क्या है मापने का पैमाना?
भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।
असम में सड़क दुर्घटना में चार की मौत
इस बीच तिनसुकिया जिले में एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। इस दौरान एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि डिगबोई कस्बे में आधी रात के बाद एक शादी से पांच लोग लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन एक पेड़ से टकरा गया, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक की मौत हो गई।