{"_id":"65216baa262f29a63e079401","slug":"earthquake-predicting-tool-driven-by-ai-shows-70-per-cent-accuracy-new-research-reveals-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake Prediction: एआई टूल करता है भूकंप की 70 प्रतिशत सटीक भविष्यवाणी; नए शोध में हुआ खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Earthquake Prediction: एआई टूल करता है भूकंप की 70 प्रतिशत सटीक भविष्यवाणी; नए शोध में हुआ खुलासा
Sat, 07 Oct 2023 08:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 07 Oct 2023 08:01 PM IST
सार
शोधकर्ताओं ने कहा कि ये नतीजे एक साप्ताहिक पूर्वानुमान में आए थे। जिसमें एआई टूल ने लगभग 200 मील या 320 किलोमीटर के भीतर 14 भूकंपों की सफलतापूर्वक भविष्यवाणी की थी। हालांकि, एआई-टूल एक भूकंप के बारे में भविष्यवाणी करने से चूक गया था। साथ ही आठ भविष्यवाली गलत निकलीं।
विज्ञापन
AI
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल के दिनों में आए कई भूंकप के कई झटकों के बाद इसकी भविष्यवाणी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच एक नए शोध में पता चला है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित टूल्स ने भूकंप की 70 फीसदी सटीक भविष्यवाणी की। ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय (यूटी) के शोधकर्ताओं ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चीन में सात महीने की टेस्टिंग के दौरान भूकंप आने से एक सप्ताह पहले ही एआई टूल्स ने उसकी 70 प्रतिशत सटीक भविष्यवाणी की।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने कहा कि ये नतीजे एक साप्ताहिक पूर्वानुमान में आए थे। जिसमें एआई ने लगभग 200 मील या 320 किलोमीटर के भीतर 14 भूकंपों की सफलतापूर्वक भविष्यवाणी की थी। हालांकि, एआई-टूल एक भूकंप के बारे में भविष्यवाणी करने से चूक गया था। साथ ही आठ भविष्यवाली गलत निकलीं।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने कहा कि एआई टूल को वास्तविक समय के भूकंपीय डेटा में सांख्यिकीय बढोतरी का पता लगाने के लिए प्रोग्राम किया गया था। ये अध्ययन सीस्मोलॉजिकल सोसायटी ऑफ अमेरिका के जर्नल बुलेटिन में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन