{"_id":"6252ecfe21caf11b05210035","slug":"earthquake-of-over-4-magnitude-in-andaman-and-nicobar-mild-tremors-felt-in-kutch-as-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांपी धरती: अंडमान और निकोबार में 4.6 की तीव्रता का भूकंप, कच्छ में भी महसूस किए गए हल्के झटके","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांपी धरती: अंडमान और निकोबार में 4.6 की तीव्रता का भूकंप, कच्छ में भी महसूस किए गए हल्के झटके
Sun, 10 Apr 2022 08:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 10 Apr 2022 08:13 PM IST
सार
गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार देर रात 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इस दौरान जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : iStock
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप में रविवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। 70 किमी दूर ईएनई कैंपबेल में इसके झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 रही। हालांकि, भूकंप की वजह से किसी तरह के जानमाल की कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार देर रात 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इस दौरान जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने कहा कि भूकंप के झटके रात 12.49 बजे महसूस किए गए और इसका केंद्र कच्छ में रापड़ से एक किलोमीटर दूर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में 12.2 किलोमीटर की गहराई में था।
विज्ञापन
आईएसआर के आंकड़ों के अनुसार, यह पिछले एक महीने में जिले में आया 3.0 या उससे अधिक तीव्रता का पांचवा भूकंप है। इससे पहले आए भूकंपों का केंद्र जिले के रापर, दुधाई और लखपत शहरों के समीप था। कच्छ जिला भूकंप के लिहाज से बहुत संवेदनशील है और वहां अक्सर कम तीव्रता के भूकंप के आते रहते हैं।
जिले में 26 जनवरी 2001 को आए जबरदस्त भूकंप में 13,800 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 1.67 लाख अन्य घायल हो गए थे।