फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Earthquake of magnitude 3.9 on Richter scale struck near Tura in Meghalaya today

मेघालय के तुरा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई 3.9 तीव्रता

Sun, 28 Jun 2020 02:41 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 28 Jun 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Earthquake of magnitude 3.9 on Richter scale struck near Tura in Meghalaya today
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके आने का सिलसिला जारी है। रविवार दोपहर को मेघालय में तुरा के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप के झटके दोपहर को 12:24 मिनट पर महसूस किया गया। सेंटर ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 रही।

विज्ञापन


इससे पहले रविवार सुबह अंडमान और निकोबार द्वीप के दिगलिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह 8.56 पर महसूस किए गए। सेंटर ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक शुक्रवार को भी मेघालय के तुरा इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मेघालय के पश्चिम में 79 किलोमीटर दूर रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई थी।

इससे पहले भी पूर्वोत्तर के असम के गुवाहाटी, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई थी। तब मिजोरम का आइजोल भूकंप का केंद्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed