{"_id":"64da5c8d352fdd228403ac65","slug":"earthquake-of-5-magnitude-hits-meghalaya-parts-of-bangladesh-latest-news-update-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: मेघालय-बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके; 5.4 मापी गई तीव्रता, नुकसान की सूचना नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Earthquake: मेघालय-बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके; 5.4 मापी गई तीव्रता, नुकसान की सूचना नहीं
Mon, 14 Aug 2023 10:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:25 PM IST
सार
भूकंप का झटका मेघालय के सभी जिलों के अलावा असम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि अभी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
Earthquake
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेघालय और बांग्लादेश के उत्तरी क्षेत्र में सोमवार शाम को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल जानमाल या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।
विज्ञापन
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप रात 8.19 बजे आया। यह मेघालय में चेरापूंजी से 49 किमी दक्षिण-पूर्व में महसूस किया गया। भूकंप की गहराई 16 किलोमीटर थी। क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में था, जो मेघालय के पश्चिमी जैंतिया हिल्स जिले के दाउकी इलाके के करीब था।
विज्ञापन
भूकंप का झटका मेघालय के सभी जिलों के अलावा असम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि अभी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। पूर्वोत्तर राज्य उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आते हैं और इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।
विज्ञापन