{"_id":"61c44510bb939e3cb517f5fe","slug":"earthquake-occurred-in-chikkaballapura-of-karnataka-as-per-national-center-for-seismology","type":"story","status":"publish","title_hn":"EarthQuake: कर्नाटक और तमिलनाडु में महसूस किए गए भूकंप के झटके, बुधवार को भी दो बार कांपी थी धरती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
EarthQuake: कर्नाटक और तमिलनाडु में महसूस किए गए भूकंप के झटके, बुधवार को भी दो बार कांपी थी धरती
Thu, 23 Dec 2021 03:15 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिकबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिकबलपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 23 Dec 2021 03:15 PM IST
सार
कर्नाटक के चिकबलपुर में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले कल भी यहां दो बार भूकंप आया था।
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : iStock
विस्तार
कर्नाटक के चिकबलपुर में गुरुवार की दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार ये भूकंप दोपहर 2.16 बजे आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 रही। इससे पहले कल (बुधवार को) भी जिले में 2.9 और 3.0 तीव्रता के दो भूकंप आए थे।
विज्ञापन
तमिलनाडु में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। बताया गया कि गुरुवार को तमिलनाडु के वेल्लोर के 50 किमी पश्चिम-उत्तर हिस्से में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके दोपहर करीब सवा तीन बजे महसूस किए गए।
विज्ञापन