{"_id":"58b143864f1c1b0511b24c2e","slug":"earthquake-measuring-4-0-on-the-richter-scale-hits-north-tripura","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4 की तीव्रता ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4 की तीव्रता
टीम टिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 25 Feb 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
earthquake
नॉर्थ त्रिपुरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 आंकी गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Earthquake measuring 4.0 on the richter scale hits North Tripura
— ANI (@ANI_news) February 25, 2017
विज्ञापन
बता दें कि पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शुक्रवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यहां तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 आंकी गई थी।
इससे पहले 11 फरवरी को उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। एक सप्ताह के भीतर ही रुद्रप्रयाग जिले में तीन पर भूकंप आया। पिछले दिनों सरकार ने राज्यसभा को जानकारी देते हुए कहा था कि बीते दो सालों में भूकंप से 115 लोगों की जान गई है, वहीं 13 हजार से ज्यादा मकान भी नष्ट हुए हैं।
विज्ञापन
साल 2015-16 के दौरान बिहार में भूकंप की वजह से 79 लोगों की मौत हुई वहीं यूपी में 19 लोग इस प्राकृतिक आपदा की वजह से मारे गए।