{"_id":"5f4d7bedd334471cef2ae652","slug":"earthquake-in-manipur-magnitude-5-1-occurred-55-km-east-of-ukhrul-national-centre-for-seismology","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर रही 5.1 तीव्रता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर रही 5.1 तीव्रता
Tue, 01 Sep 2020 04:08 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 01 Sep 2020 04:08 AM IST
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर में सोमवार देर रात करीब 2.39 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 आंकी गई। भूकंप का केंद्र मणिपुर के 55 किलोमीटर पूर्व में उखरूल में था।
विज्ञापन
An earthquake of magnitude 5.1 occurred 55 km east of Ukhrul, Manipur at 2:39 am today: National Centre for Seismology pic.twitter.com/JLHA9kDuse
— ANI (@ANI) August 31, 2020विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले बीती 11 अगस्त की शाम को भी मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी थी कि यह भूकंप शाम सात बजकर 27 मिनट पर आया था। मोइरंग से 43 किलोमीटर दक्षिण इस भूकंप केंद्र था और तीव्रता 4.0 मापी गई थी। इस दौरान किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर और उत्तर भारत में आ रहे भूकंप
बता दें कि बीते कुछ दिनों में पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के तमाम हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। बीती चार अगस्त को भी मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के ये झटके सुबह 5.52 बजे महसूस किए गए थे।
कोरोना संकट के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में कई बार भूंकप आ चुके हैं, जिसमें पिछले महीने गुजरात के कच्छ में भी भूकंप आया था। वहीं, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।