फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Earthquake in Manipur: After Arunachal earthquake of magnitude 4.3 occurred around 7:52am at Churachandpur

भूकंप: अरुणाचल प्रदेश के बाद मणिपुर में भी महसूस किए गए झटके, 4.3 रही रिएक्टर पैमाने पर तीव्रता

Tue, 18 Jan 2022 08:42 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मणिपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मणिपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 18 Jan 2022 08:42 AM IST
सार

मणिपुर से पहले अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था। हालांकि, किसी प्रकार की जान या माल की हानि की सूचना नहीं थी। 

विज्ञापन
Earthquake in Manipur: After Arunachal earthquake of magnitude 4.3 occurred around 7:52am at Churachandpur
मणिपुर में आया भूकंप - फोटो : ANI

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के बाद मणिपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीम्सोलॉजी के अनुसार, मिजोरम के नगोपा से 46 किमी दूर चुराचांदपुर, मणिपुर में सुबह सात बजकर 52 मिनट पर लोगों को भूकंप महसूस हुआ। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई।

विज्ञापन


इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में भी सुबह तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप यहां के उत्तर-उत्तर पश्चिम इलाके बसर में आया था। नेशन सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। फिलहाल किसी तरह के जानमाल का नुकसान होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


भूकंप के दो झटकों से सहमा पूर्वोत्तर भारत
पूर्वोत्तर भारत में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को 30 मिनट के अंदर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 और 3.8 आंकी गई थी। उन्होंने इस भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर होने से इनकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीएस के अनुसार देर रात 2:11 बजे आए भूकंप का केंद्र असम के कछार जिले में 35 किलोमीटर जमीन के नीचे था। 3.8 की तीव्रता वाला दूसरा भूकंप देर रात 2:39 बजे आया, जिसका केंद्र मणिपुर के कांगपोकपी इलाके में 20 किलोमीटर की गहराई में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed