{"_id":"5af45b8d4f1c1bea118b657d","slug":"earthquake-in-jammu-and-kashmir-north-india-and-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":" पाकिस्तान-अफगानिस्तान से जम्मू- कश्मीर तक हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान-अफगानिस्तान से जम्मू- कश्मीर तक हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 May 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
भूकंप
जम्म- कश्मीर से लेकर अफगानिस्तान-पाकिस्तान के कई शहरों में बृहस्पतिवार को 30 घंटे बाद एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि इलाके में इससे पहले बुधवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि आज आने वाले भूकंप की तीव्रता कम थी। इस भूकंप से अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बुधवार को आए भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में कई जगहों पर महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई थी। वहीं इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में बताया गया था। इससे अफगानिस्तान-तजाकिस्तान-पाकिस्तान का क्षेत्र अधिक प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के झटके शाम को 4:15 बजे उत्तर भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए। इनमें दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्य शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि कहीं से भी जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं है।