{"_id":"5fec366e9d2a1a35b3485a83","slug":"earthquake-in-gujarat-kachch-the-intensity-on-the-richter-scale-was-point-point-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake Today: गुजरात के कच्छ जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 रही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Earthquake Today: गुजरात के कच्छ जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 रही
Wed, 30 Dec 2020 01:42 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज (अहमदाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज (अहमदाबाद)
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
गुजरात में भूकंप
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के कच्छ जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। गांधीनगर के ‘इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च’ ने एक बयान में कहा कि सुबह नौ बजकर 46 मिनट पर 4.3 की तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र कच्छ के खावडा गांव से 26 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में था।
विज्ञापन
कच्छ पश्चिमी संभाग के पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, उत्तरी कच्छ के रेगिस्तानी इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जहां की आबादी बेहद कम है। किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। संस्थान ने बयान में कहा कि इससे पहले कच्छ के भचाऊ के पास देर रात दो बजकर 29 मिनट पर 2.2 की तीव्रता का भूकंप आया था।
विज्ञापन