{"_id":"5f11d7088ebc3e63af6cb1e8","slug":"earthquake-in-campbell-bay-in-andaman-nicobar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडमान निकोबार में आज दूसरी बार आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही 5.0","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंडमान निकोबार में आज दूसरी बार आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही 5.0
Fri, 17 Jul 2020 11:12 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार में शुक्रवार रात 8.12 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 5.0 रही। एनसीएस के मुताबिक इन झटकों का केंद्र अंडमान निकोबार के कैंपबेल बे से 270 किलोमीटर उत्तर-पूर्व की ओर था।
विज्ञापन
An earthquake of magnitude 5.0 struck 270 km North East of Campbell Bay, Andaman and Nicobar Island at 2012 hours today: National Center for Seismology (NCS) pic.twitter.com/mzHIl6NpaX
— ANI (@ANI) July 17, 2020विज्ञापन
म्यांमार-भारत सीमा पर भी भूकंप
वहीं, म्यांमार-भारत सीमा पर भी भूकंप के झटके आए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई। फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है।
इससे पहले यहां आज सुबह भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। शुक्रवार की सुबह 10.31 बजे आए भूकंप की तीव्रता 4.8 थी। एनसीएस के मुताबिक सुबह आए भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 250 किलोमीटर पूर्व की ओर था। केंद्र ने बताया था कि भूकंप के केंद्र की गहराई 10 किलोमीटर थी।
विज्ञापन