फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Early signs: new cases of corona decrease in Delhi, Gujarat and Maharashtra, the government said - active patients still challenge

शुरुआती संकेत: दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में कमी, सक्रिय मरीज अब भी चुनौती

Mon, 03 May 2021 06:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 03 May 2021 06:05 PM IST
सार

दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में दैनिक मामलों में कमी के संकेत मिल रहे हैं, हालांकि विश्लेषण के लिहाज से यह बहुत शुरुआती संकेत हैं।

विज्ञापन
Early signs: new cases of corona decrease in Delhi, Gujarat and Maharashtra, the government said - active patients still challenge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में दैनिक मामलों में कमी के संकेत मिल रहे हैं, हालांकि विश्लेषण के लिहाज से यह बहुत शुरुआती संकेत हैं। सक्रिय मरीजों की तादाद अब भी चुनौती बनी हुई है। 
विज्ञापन

 
12 राज्यों में एक लाख से ज्यादा सक्रिय मरीज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 12 राज्यों में एक लाख से अधिक मरीज कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं। सात राज्यों में 50 हजार से एक लाख मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं, जबकि 17 राज्यों में संक्रमण के 50,000 से कम मरीज उपचाराधीन हैं।  12 राज्यों ने एक मई से 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है सकारात्मक संकेत 
सरकार ने कहा कि कोविड-19 के नए रोगियों के सामने आने और पुराने मरीजों के ठीक होने के बीच अंतर बढ़ना सकारात्मक संकेत है, लेकिन उपराचाधीन रोगियों के मामले में चुनौतियां बरकरार हैं। ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाने के लिए मौजूदा नाइट्रोजन संयंत्रों के रूपांतरण की संभावना तलाशी जा रही है। 


ये लक्षण हों तो कराएं भर्ती
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ऑक्सीजन का स्तर गिरना और अत्यधिक थकान होना इस बात के संकेत हैं कि घर में पृथकवास में रह रहे कोविड रोगी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed