Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EAM Jaishankar says India responded to challenge at northern border very resolutely

India-China: एस जयशंकर बोले- चीन के साथ सीमा विवाद का हमने मजबूती से जवाब दिया, हमारे लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि

Sun, 10 Dec 2023 01:55 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 10 Dec 2023 01:55 AM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को बताया कि कैसे नरेंद्र मोदी सरकार आत्मविश्वास के साथ एक के बाद एक फैसले लेती है, फिर चाहे वह कितना भी कठिन और मुश्किल क्यों न हो। उन्होंने कहा कि यह हमारी सीमा पर भी हो सकता है। हमें सीमाओं के मामले में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
EAM Jaishankar says India responded to challenge at northern border very resolutely
विदेश मंत्री जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और चीन के बीच लंबे अरसे से सीमा विवाद जारी है। सीमा विवाद के कारण दोनों देशों के बीच कई बार संघर्ष भी हो चुके हैं। इस बीच विदेश मंत्री का कहना है कि उत्तर सीमाओं पर कठिन चुनौतियां हैं। हमने मजबूती के साथ इसका जवाब दिया है।   

विज्ञापन

हमें सीमाओं के मामले में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को बताया कि कैसे नरेंद्र मोदी सरकार आत्मविश्वास के साथ एक के बाद एक फैसले लेती है, फिर चाहे वह कितना भी कठिन और मुश्किल क्यों न हो। उन्होंने कहा कि यह हमारी सीमा पर भी हो सकता है। हमें सीमाओं के मामले में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हम अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए तैनात हैं। भारतीय और चीनी सैनिक पूर्वी लद्दाख में तीन वर्षों से अधिक समय से तैनात हैं। वे टकराव की स्थिति में हैं। हमने राजनयिक और सैन्य वार्ताओं के बाद कई क्षेत्रों से अब सैनिकों को वापस बुला लिया है। हमने वैश्विक संकट कोविड के दौरान भी भारत की संकल्प शक्ति देखी।

विज्ञापन

आतंकवाद के कारण हमसे अधिक कोई समाज आहत नहीं
जयशंकर ने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक जागरुकता पैदा की। पूरी दुनिया इसे लेकर हैरान है लेकिन हम वहीं करते हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक है फिर चाहे वह कितना भी कठिन क्यों न हो। आतंकवाद के मामले में हमसे अधिक कोई भी समाज आहत नहीं है। हम कच्चे तेल की खरीद में राष्ट्रीय हितों से प्रेरित था। यूक्रेन संघर्ष के दौरान पश्चिमी देशों के दबाव के बाद भी भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीदी जारी रखी। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि दुनिया हमें विकास के मजबूत क्षेत्र के रूप में देखती है। हमने अब तक कई बड़े फैसले लिए हैं। हम अब भी कड़े फैसले लेने के लिए तैयार हैं। हमें अब भी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच वर्ष विश्व के लिए सबसे खतरनाक 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पिछले पांच वर्ष दुनिया के लिए सबसे खतरनाक थे। इस दौरान कोविड-19 आया, जहां अपने ही अपनों से दूर हो गए। अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद से अफगानिस्तान के हालात, रूस-यूक्रेन और इस्राइल-हमास के बीच संघर्ष के कारण दुनिया ने बहुत कुछ झेला है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed