फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EAM Jaishankar Meets Deputy NSA Jonathan Finer Says There is structural soundness in India-US relationship

India-US: अमेरिकी अधिकारियों से द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा, जयशंकर और डिप्टी एनएसए के बीच विचार-विमर्श

Tue, 05 Dec 2023 04:37 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 05 Dec 2023 04:37 AM IST
सार

जयशंकर ने कहा, फाइनर से साथ वैश्विक स्थिति पर उपयोगी विचार-विमर्श हुआ। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जयशंकर और फाइनर के बीच हुई बातचीत के दौरान पन्नू की हत्या की साजिश का मुद्दा भी उठा।

विज्ञापन
EAM Jaishankar Meets Deputy NSA Jonathan Finer Says There is structural soundness in India-US relationship
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के मुख्य उप एनएसए जॉन फाइनर ने सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। अमेरिका द्वारा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के प्रयास को लेकर भारत पर आरोप लगाने के बाद दोनों देशों में पहली उच्चस्तरीय बैठक है। विदेश मंत्री ने मुलाकात पर कहा, उनसे मिलकर द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


जयशंकर ने कहा, फाइनर से साथ वैश्विक स्थिति पर उपयोगी विचार-विमर्श हुआ। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जयशंकर और फाइनर के बीच हुई बातचीत के दौरान पन्नू की हत्या की साजिश का मुद्दा भी उठा। जानकारों का मानना है कि उच्च स्तरीय संवाद दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से अच्छा कदम है। 
विज्ञापन


केन्या के राष्ट्रपति रूटो से भी मिले
तीन दिन के भारत दौरे पर आए केन्या के राष्ट्रपति विलियम्स समोय रूटो सोमवार को जयशंकर से मिले। जयशंकर ने कहा, ग्लोबल साउथ की चिंताओं पर उनका दृष्टिकोण सराहनीय है। यह केन्या के राष्ट्राध्यक्ष की छह वर्ष में पहली यात्रा है, जबकि राष्ट्रपति के तौर पर रूटो पहली बार भारत आए हैं। रूटो पीएम नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed