फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EAM Dr S Jaishankar and Russian Foreign Minister Sergey Lavrov meet in Delhi G20 meet update news

G20: अपने रूसी समकक्ष लावरोव से मिले जयशंकर, जी20 बैठक के लिए भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन

Wed, 01 Mar 2023 11:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 01 Mar 2023 11:05 PM IST
सार

गुरुवार को राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में जी-20 के विदेश मंत्रियों की मंत्रिस्तर की यह दूसरी बैठक होगी। इस बैठक में 40 प्रतिनिधिमंडलों के भाग लेने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
EAM Dr S Jaishankar and Russian Foreign Minister Sergey Lavrov meet in Delhi G20 meet update news
अपने रूसी समकक्ष के साथ एस जयशंकर। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत इस समय जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को विदेश मंत्रियों की बैठक कल होगी। मंत्रिस्तर की यह दूसरी बैठक होगी। इससे पहले, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस के अपने समकक्ष सर्गेई लावरोव से दिल्ली में मुलाकात की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी है। रूसी समकक्ष से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि हमने द्विपक्षीय सहयोग और जी20 मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन पहुंचे भारत
G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मामलों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान और दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री नालेदी पंडोर भारत पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री नालेदी पंडोर से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात के बारे में विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट करके बताया कि G20 फोकस क्षेत्रों और हमारे मंत्रिस्तरीय एजेंडे पर हमने चर्चा की। BRICS पर विचारों का आदान-प्रदान किया और द्विपक्षीय संबंधों में वृद्धि की सराहना की।


इन देशों के मंत्रियों से भी की मुलाकात
नीदरलैंड के विदेश मंत्री वोपके होकेस्ट्रा ने दिल्ली में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के मौके पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। साथ ही अर्जेंटीना के विदेश मंत्री सैंटियागो कैफिएरो ने भी दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्री से मुलाकात की। ये सभी मंत्री जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए भारत आए हैं।  

गौरतलब है कि गुरुवार को राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में जी-20 के विदेश मंत्रियों की मंत्रिस्तर की यह दूसरी बैठक होगी। इस बैठक में 40 प्रतिनिधिमंडलों के भाग लेने की उम्मीद है।


विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे जयशंकर
इससे पहले, विदेश सचिव क्वात्रा ने कहा कि यह किसी भी जी-20 अध्यक्ष द्वारा आयोजित विदेश मंत्रियों की सबसे बड़ी बैठक में से एक है। बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर विदेश मंत्रियों की बैठक के दो सत्रों की अध्यक्षता करेंगे। पहला सत्र बहुपक्षवाद, खाद्य और ऊर्जा से संबंधित मुद्दों पर केंद्रित होगा। दूसरे सत्र में आतंकवाद और नशीले पदार्थों का मुकाबला करने, नए उभरते खतरों सहित चार या पांच प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed