फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   e-tickets will not have to wait for weeks for refund Now wait for only 48-hour

ई-टिकट कैंसिल करने पर भुगतान के लिए नहीं करना होगा 7 दिन का इंतजार, अब 48 घंटे में पैसे होंगे वापस

Thu, 19 Jul 2018 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jul 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
e-tickets will not have to wait for weeks for refund Now wait for only 48-hour
demo pic
अगले महीने से आपको ई-टिकट कैंसिल करने के बाद ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। नये नियम के तहत ई-टिकट रद्द करने वाले लोगों को धनवापसी के लिए हफ्तों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बल्कि निर्धारित शुल्कों की कटौती के बाद 48 घंटों के भीतर ही आपके खाते में राशि पहुंच जाएगी। बता दें कि वर्तमान में 7 से 10 दिन का समय लगता है। 
विज्ञापन


भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा रेलवे ई-टिकट बुकिंग प्रणाली के लिए नोडल एजेंसी अगस्त से 'आई पे' नाम का एक नया एप पेश करने जा रही है। यह महीने के दूसरे सप्ताह से काम करना शुरू करेगा।
विज्ञापन


इस एप के जरिए आप वॉलेट, क्रेडिट और डेबिट कार्ड, अंतरराष्ट्रीय कार्ड, ऑटो डेबिट कार्ड और यूपीआई के माध्य से भुगतान कर सकते हैं।  आईआरसीटीसी के अधिकारी गुलशन कुमार ने कहा कि 'आई-पे' ज्यादातर बैंकों और भुगतान गेटवे से जुड़ा होगा। उन्होंने कहा कि इससे भुगतान भी आसान होगा और धन वापसी भी आसानी से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलशन कुमार ने कहा कि इस एप में काफी ऐसी सुविधाएं होंगी जो ई-टिकट बुकिंग करने वालों के लिए उपयोगी होंगी। इसमें भुगतान करने के भी काफी विकल्प होंगे। आप स्टेट बैक, इंडियन ओवरसीज बैंक, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed