फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   E-auction of pm modis gift Lovlina Borgohain boxing glovesspear crosses one crore Suhas LYs racket bid 10 crores

पीएम के उपहारों की नीलामी जारी: लवलीना का मुक्केबाजी ग्लव्स एक करोड़ 90 लाख का, सुहास एलवाई के रैकेट की 10 करोड़ लगी बोली

Fri, 17 Sep 2021 02:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 17 Sep 2021 02:01 PM IST
सार

ई-नीलामी से प्राप्त रकम को नमामि गंगे मिशन में प्रयोग किया जाएगा। इस ई-नीलामी में 2700 चीजों को शामिल किया गया है।  ध्यान रखिए, बोली हर घंटे बदल रही है।

 

विज्ञापन
E-auction of pm modis gift Lovlina Borgohain  boxing glovesspear crosses one crore Suhas LYs racket bid 10 crores
नीरज चोपड़ा के साथ पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 71 साल के हो गए हैं। उन्हें हर साल देश-विदेश से हजारों उपहार और स्मृति चिन्ह मिलते हैं। आखिर इन उपहारों और स्मृति चिन्हों का होता क्या है? दरअसल इन उपहारों की नीलामी की जाती है। इस बार भी यह नीलामी की जा रही है। संस्कृति मंत्रालय आज से सितंबर से प्रधानमंत्री को मिले उपहारों और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी आयोजित कर रहा है। नीलामी लाइव है। ई-नीलामी से होने वाली आय नमामि गंगे मिशन को दी जाएगी। इस ई-नीलामी में टोक्यो ओलंपिक और पैराओलंपिक के खिलाड़ियों के ग्लब्स, रैकेट व अन्य चीजों को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन


10 करोड़ तक पहुंची बोली
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों के उपकरणों को हाथोंहाथ लिया जा रहा है। टोक्यो ओलंपिक में पहली बार क्वालिफाई करने वाली भवानी देवी की फेनसिंग, पैरा ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा नागर व सिल्वर मेडलिस्ट सुहास एलवाई के रैकेट की बोली 10-10 करोड़ तक पहुंच गई है। ऑटोग्राफ वाला यह बैडमिंटन रैकेट नागर ने प्रधानमंत्री को भेंट किया था।
विज्ञापन


वहीं भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के भाले की बोली 1 करोड़  50 लाख तक पहुंच चुकी है। मुक्केबाज लवलीना के बॉक्सिंग ग्लब्स की बोली भी 1 करोड़ 90 लाख के पार जा चुकी है। खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ के फ्रेम की बोली भी एक करोड़ तक पहुंच चुकी है। पैरालिंपिक खेलों में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले सुमित अंतिल के जेवलिन का बेस प्राइज भी करीब एक करोड़ रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात अक्टूबर तक चलेगी नीलामी
17 सितंबर से शुरू हुई यह ई-नीलामी सात अक्टूबर तक चलेगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों, स्मृति चिह्नों, उनकी जैकटों व अन्य सामान को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि नीलामी में 2700 से ज्यादा चीजें शामिल हैं।  





राम मंदिर के मॉडल की बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। वहीं पीएम को मिले अंगवस्तत्र का बेस प्राइस एक करोड़ रखा गया है। पीएम मोदी की अपनी मां के साथ वाली तस्वीर पर बोली बंद हो गई है। सिलीगुड़ी के आशीष गुप्ता ने  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को आशीर्वाद देते हुए फ्रेम फोटो खरीद लिया है। आशीष ने यह तस्वीर 20 लाख में खरीदी है। बता दें, नीलामी से प्राप्त होने वाली रकम को नमामि गंगे मिशन में प्रयोग किया जाएगा। 2019 में भी इसी तरह की नीलामी में 2770 चीजों को शामिल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed