Gujarat: द्वारका में पुलिस ने 21 करोड़ का गांजा बरामद किया, नवदरा बॉर्डर से एक आरोपी गिरफ्तार
गुजरात के द्वारका जिले में पुलिस ने 21 करोड़ रुपये का गांजा बरामद किया है। एसओजी की टीम ने 42 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के द्वारका में पुलिस ने 21 करोड़ रुपये के गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की एसओजी की टीम ने नवदरा बॉर्डर क्षेत्र में 21 करोड़ 6 लाख 75 हजार के कीमत का 42 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ कल्याणपुर पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट-1985 (एनडीपीएस) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
कुछ दिन पहले पकड़ा गया था 16 करोड़ का चरस
9 जून 2023 को द्वारका जिले में समुद्र तट पर 16 करोड़ रुपये के चरस के लावारिस पैकेट जब्त किए थे। वरवाला के पास तट पर मादक पदार्थ से भरे तीन बोरे मिले। देवभूमि द्वारका पुलिस को तट पर गश्त के दौरान वरवाला के पास प्लास्टिक के तीन बोरे मिले, जिनमें 30 पैकेट थे।