Tamil Nadu: आय से अधिक संपत्ति को लेकर मुसीबत में घिरे AIADMK के पूर्व विधायक, विजिलेंस ने किया केस दर्ज
पूरे तमिलनाडु में 18 स्थानों पर तलाशी की जा रही है। इसमें चेन्नई में 16 जगहों पर तो वहीं, तिरुवल्लुर तथा कोयंबटूर जिलों के 1-1 शहर में तलाशी की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) तमिलनाडु में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चला रहा है। इसी क्रम में, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के एक पूर्व विधायक परेशानियों से घिर गए हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Chennai, Tamil Nadu: The Directorate of Vigilance and Anti-Corruption (DVAC) has registered a case against former AIADMK MLA Sathyanarayanan Bakthavatchalam for possession of disproportionate assets.
विज्ञापन
(Visuals from Vadapalani) https://t.co/GDobOl1jJF pic.twitter.com/YvEOvR4in5— ANI (@ANI) September 13, 2023
दरअसल, पूरे तमिलनाडु में 18 स्थानों पर तलाशी की जा रही है। इसमें चेन्नई में 16 जगहों पर तो वहीं, तिरुवल्लुर तथा कोयंबटूर जिलों के 1-1 शहर में तलाशी की जा रही है। इसी तलाशी के दौरान, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के पूर्व विधायक सत्यनारायण बक्तवतचलम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनपर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है।