{"_id":"5b86c29142c79217f35da46b","slug":"dusu-election-2018-cyss-and-aisa-makes-alliance-for-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूसू चुनाव के लिए आप और वामपंथी छात्र संगठन आइसा ने मिलाया हाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डूसू चुनाव के लिए आप और वामपंथी छात्र संगठन आइसा ने मिलाया हाथ
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Aug 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
cyss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव में आप की छात्र इकाई सीवाईएसएस और वामपंथी छात्र संगठन आइसा मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दोनों छात्र संगठनों में हुए समझौते के मुताबिक इस बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर आइसा के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे तो सचिव और उपसचिव पदों के लिए सीवाईएसएस अपने उम्मीदवार उतारेगी।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली के कन्वेनर गोपाल राय ने दोनों छात्र संगठनों के बीच हुए इस समझौते की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई और भाजपा की छात्र इकाई एबीवीपी ने दिल्ली विश्वविद्यालय में अराजकता और गुंडागर्दी का माहौल बना रखा है।
देश के कोने-कोने से छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने के लिए पहुंचता है, लेकिन इन लोगों की गुंडागर्दी से वह परेशान रहता है और अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाता है। उन्होंने कहा कि आप की छात्र इकाई दिल्ली विश्वविद्यालय में भी उसी तरह की स्वच्छ और विकासपरक राजनीति को आगे बढ़ाएगी जिस तरह उसने दिल्ली में काम किया है।
विज्ञापन
लगाएंगे सीसीटीवी कैमरे
गोपाल राय ने कहा कि अगर डूसू चुनाव में आप की छात्र इकाई सीवाईएसएस और आइसा को जीत मिलती है तो वे पूरी दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में अराजकता और गंदगी का माहौल दूर करने में मदद मिलेगी।
दिल्ली की आइसा की अध्यक्ष कवलप्रीत कौर ने कहा कि दिल्ली कैंपस में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बच्चों की जायज मांगों को उठाने वालों के साथ मारपीट की जाती है। छात्रों के साथ ही नहीं, प्रोफेसरों तक से मारपीट की जाती है। ऐसे में पढ़ाई का माहौल बिल्कुल नहीं हो पाता और विश्वविद्यालय का स्तर गिर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनका संगठन चुनाव जीतता है तो इन परिस्थितियों में बदलाव किया जाएगा।