फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dussehra 2020: PM Narendra Modi Ramnath kovind Venkaiah Naidu rahul gandhi wishes happy mahanavmi

कोरोना संकट के बीच दशहरा का पर्व आज, राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी बधाई

Sun, 25 Oct 2020 08:38 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 25 Oct 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
Dussehra 2020: PM Narendra Modi Ramnath kovind Venkaiah Naidu rahul gandhi wishes happy mahanavmi
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

कोरोना वायरस महामारी के बीच देश आज दशहरा का पर्व मना रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दशहरा की बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा, यह त्योहार महामारी के प्रभाव से सबकी रक्षा कर देशवासियों में समृद्धि व खुशहाली का संचार करे। वहीं, पीएम मोदी ने कहा, आप सभी को मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, 'सभी देशवासियों को दशहरा की बधाई और शुभकामनाएं। यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि हर्ष और उल्लास का यह त्योहार महामारी के प्रभाव से सबकी रक्षा कर देशवासियों में समृद्धि व खुशहाली का संचार करे।'
विज्ञापन

 


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो।'
 


कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने भी देशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'विजय अंततः सत्य की ही होती है। आप सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं।'
 

बता दें कि दशहरा हिंदुओं के सबसे खास त्योहारों में से एक माना जाता है। इसे विजयादशमी भी कहा जाता है, जो पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। हिंदू धर्म के विक्रम सम्वत कैलेंडर में दशहरा का त्योहार आश्विन माह की दशमी को आता है। इस साल दशहरा रविवार यानी आज मनाई जा रही है।  

आज देवी दुर्गा के नौवें और अंतिम रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-आराधना की जाती है। माता सिद्धिदात्री के भक्त मानते हैं  कि उनकी विधिवत पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मनुष्य को यश, बल और धन की सिद्धि होती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed