Tulsi Gabbard: भारत ने अमेरिका के सामने उठाया खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस का मुद्दा, कड़ी कार्रवाई की मांग
Tulsi Gabbard: अमेरिका की डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (DNI) तुलसी गबार्ड की भारत यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका में सक्रिय खालिस्तानी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) की भारत-विरोधी गतिविधियों का मुद्दा उठाया। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विस्तार
अमेरिका की डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (DNI) तुलसी गबार्ड की भारत यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका में सक्रिय खालिस्तानी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) की भारत-विरोधी गतिविधियों का मुद्दा उठाया। सूत्रों के मुताबिक, भारत ने इस गैरकानूनी संगठन पर अमेरिका से सख्त कार्रवाई की मांग की है। खबर है कि रक्षा मंत्री ने अमेरिकी प्रशासन से ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है।
ये भी पढ़ें: India New Zealand Ties: भारत-न्यूजीलैंड के बीच अहम समझौते, आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई
गबार्ड भारत की ढाई दिन की यात्रा पर रविवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी आईं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के किसी शीर्ष अधिकारी की भारत की यह पहली उच्चस्तरीय यात्रा है। सोमवार को, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान रक्षा और सूचना साझा करने के क्षेत्रों में भारत व अमेरिका के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
राजनाथ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन्हें अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया प्रमुख से मिलकर खुशी हुई और उन्होंने भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘हमने भारत-अमेरिका साझेदारी को और गहरा करने के उद्देश्य से रक्षा और सूचना साझा करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।’’
ये भी पढ़ें: Biz Updates: 10 वर्षों में ₹16.35 लाख करोड़ के लोन राइट ऑफ, महिला की तस्वीर के 'अवैध' इस्तेमाल पर नोटिस
इससे एक दिन पहले, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और गबार्ड ने रविवार को द्विपक्षीय चर्चा की थी और दुनियाभर के शीर्ष खुफिया अधिकारियों के एक सम्मेलन की अध्यक्षता की थी। ऐसा माना जा रहा है कि डोभाल और गबार्ड ने आमने-सामने की बैठक में भारत-अमेरिका वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के अनुरूप मुख्य रूप से खुफिया जानकारी साझा करने के तंत्र को मजबूत करने और सुरक्षा क्षेत्र में मिलकर काम करने के तरीकों पर चर्चा की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.