{"_id":"5c3dc96fbdec2273875d428f","slug":"during-the-inspection-of-health-centers-chair-was-broken-while-sitting-minister-eknath-shinde","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे मंत्री जी, बैठते ही टूटी कुर्सी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे मंत्री जी, बैठते ही टूटी कुर्सी
Tue, 15 Jan 2019 05:22 PM IST
शशांक गौर
भाषा, पालघर
भाषा, पालघर
Published by: शशांक गौर
Updated Tue, 15 Jan 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालघर क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण पर निकले महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री एकनाथ शिंदे को इन केंद्रों के खस्ताहाल को जानने के लिए बहुत ज्यादा तह में नहीं जाना पड़ा क्योंकि निरीक्षण के दौरान वह जिस कुर्सी पर बैठे थे वही टूट गई।
विज्ञापन
यहां जावहर तालुका के जामसार प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में रखी कुर्सी टूटने पर वहां मौजूद अधिकारियों ने संभलने में मंत्री की तुरंत मदद की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया के कई मंचों पर प्रसारित किया गया।
विज्ञापन
शिंदे ने दौरे के दौरान जिले के धाबेरी, जामसार एवं साखारे के प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में चिकित्सा कर्मियों की बात सुनी जिन्होंने स्टाफ, दवाओं एवं एंबुलेंसों की कमी के साथ ही अन्य सुविधाओं के अभाव की शिकायत की।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मदद का आश्वासन दिया। शिंदे को हाल ही में महाराष्ट्र सरकार में स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।