फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dukaan CEO Replaces 90 percent Of Customer Support Staff With AI Chatbot Social Media users slams him news and

AI: सीईओ ने 90% ग्राहक सेवा कर्मियों की छुट्टी कर एआई चैटबॉट को सौंपी जिम्मेदारी, इंटरनेट यूजर्स ने लगाई क्लास

Wed, 12 Jul 2023 09:01 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 12 Jul 2023 09:01 AM IST
सार

छंटनी के फैसले का बचाव करते हुए सुमित शाह ने कहा, "आर्थिक हालत को देखते हुए स्टार्टअप्स अब यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर की कंपनी) बनने के लिए लाभ वाली नीति पर चल रहे हैं। हम भी वही कर रहे हैं।"

विज्ञापन
Dukaan CEO Replaces 90 percent Of Customer Support Staff With AI Chatbot Social Media users slams him news and
दुकान के सीईओ सुमित शाह (बाएं)। - फोटो : Social Media

विस्तार

ई-कॉमर्स फर्म 'दुकान' (Dukaan) के संस्थापक और सीईओ सुमित शाह इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हैं। दरअसल, हाल ही में सुमित ने अपने ट्विटर पोस्ट में बताया था कि उनकी कंपनी ने 90 फीसदी ग्राहक सेवा कर्मियों की छंटनी कर दी है और इसके बदले अब कस्टमर्स से बात करने की जिम्मेदारी एआई चैटबॉट को दी गई है। उनके इसी एलान के बाद से सोश मीडिया यूजर्स भड़के हैं और मशीन के बदले इंसानों को निकालने की उनकी इस नीति का विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन


हालांकि, यूजर्स की इन टिप्पणियों पर भी सुमित ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि इस चुनौतीपूर्ण कदम को सिर्फ लाभ के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि एआई चैटबॉट को लाने के बाद से ग्राहकों की समस्या सुलझाने का समय दो घंटे से कम होकर तीन मिनट पर आ गया है, जबकि ग्राहक सेवा से जुड़े खर्चों में 85 फीसदी की कमी आई है। सुमित ने अपने इस फैसले को कठिन लेकिन जरूरी बताया है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "आर्थिक हालत को देखते हुए स्टार्टअप्स अब यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर की कंपनी) बनने के लिए लाभ वाली नीति पर चल रहे हैं। हम भी वही कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फैसले पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
दुकान के सीईओ के इस जवाब पर सोशल मीडिया यूजर्स कुछ खास प्रभावित नहीं दिखे। एक यूजर ने कहा, "यह निकाले गए कर्मचारियों के प्रति जबरदस्त असम्मान का भाव है। एक संस्थापक छंटनी के बारे में दिखावा कर रहा है, वह भी नए फीचर्स की तारीफ करते हुए। यह दुकान और इसके सफर को जानने वालों के मन में एक खराब भावना छोड़ता है।"


छंटनी के तरीके की आलोचना करते हुए एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, "फायदा मिलने के बाद दुकान के सीईओ छंटनी के बारे में बिल्कुल वैसे ही बात कर रहे हैं, जैसे आइसक्रीम के दो स्कूप मिलने के बाद एक बच्चा करता है।" एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि छंटनी कभी भी एक अच्छा अनुभव नहीं होता, तो आखिर कोई इस बारे में ऐसे गर्व कैसे कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed