फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Due to the number of patients of new variant of Corona Omicron many states have started imposing various restrictions

ओमिक्रॉन का डर: कई राज्यों में आंशिक लॉकडाउन, आयोजनों पर बंदिशें

Mon, 03 Jan 2022 06:51 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 03 Jan 2022 06:51 AM IST
सार

कई जगह नाइट कर्फ्यू, शादी व अन्य आयोजनों में लोगों की सीमित संख्या रखने और ऑफिसों में 50 प्रतिशत ही स्टाफ बुलाने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
Due to the number of patients of new variant of Corona Omicron many states have started imposing various restrictions
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओमिक्रॉन आने के बाद भारत में तेजी से बढ़े कोविड-19 के नए रोगियों की संख्या को देखते हुए कई राज्यों ने आंशिक लॉकडाउन और विभिन्न प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली में यलो अलर्ट घोषित होने के बाद यहां स्कूल, कॉलेज, जिम, सिनेमा हॉल बंद कर दिए गए। मेट्रो व बसों में यात्रियों की संख्या सीमित की गई है। मास्क लगाने के लिए सख्ती हो रही है। बाजार, दुकानों व मॉल में भीड़ रोकने के लिए रात 10 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। रेस्टोरेंट सुबह 8 से रात 10 बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता पर ही चलाए जा सकते हैं। प्राइवेट ऑफिस में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 50 प्रतिशत ही स्टाफ बुलाने को कहा गया है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र रात में रहेगा कर्फ्यू 
राज्य में रात 9 से सुबह 6 बजे के लिए कर्फ्यू लगा है। सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट, स्पा, जिम आदि को अधिकतम 50 प्रतिशत पर चलाने के लिए कहा गया है। पर्यटन स्थलों पर 5 से ज्यादा लोग जमा होने या कोविड नियम तोड़ने पर 500 रुपए जुर्माना वसूला जा रहा है । विवाह अन्य आयोजनों में अधिकतम 50 मेहमानों को ही बुलाने की अनुमति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा : सिनेमा हॉल बंद 
यहां स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए। कई जिलों में सिनेमा हॉल व खेल आयोजन स्थल भी बंद करने के लिए कहा गया है। गुड़गांव, फरीदाबाद, अंबाला, सोनीपत जैसे जिलों में सरकारी व प्राइवेट ऑफिस में 50 प्रतिशत स्टाफ को ही अनुमति दी गई है।

यूपी: नाइट कर्फ्यू , आठवीं तक स्कूल भी बंद 
प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लग चुका है। शीत लहर की वजह से आठवीं कक्षा तक के सरकारी स्कूल भी 14 जनवरी तक बंद रहेंगे, इस आदेश के पीछे ओमिक्रोन के खतरे को भी माना जा रहा है। 

राजस्थान सरकारी कर्मचारी को 2 डोज अनिवार्य 
तेजी से बढ़े मामलों के बाद 31 जनवरी तक होटल , सरकारी ऑफिस आदि में काम करने वाले नागरिकों के लिए टीके की 2 डोज अनिवार्य की गई हैं। 1 फरवरी से दोनों डोज नहीं लेने वालों को सरकारी सुविधाएं नहीं मिलेंगी। 

पश्चिम बंगाल : दिल्ली, मुंबई की उड़ानों पर पाबंदी 
बंगाल सरकार ने दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट को केवल सोमवार और शुक्रवार को उड़ान भरने की अनुमति दी है। शॉपिंग मॉल और बाजार भी 50 फीसदी क्षमता के साथ ही खुले रहेंगे। साथ ही पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया है।

एक दिन में 284 संक्रमितों की मौत 
देश में रविवार सुबह एक दिन में कोरोना के मामलों में पांच हजार की वृद्धि हुई है। 27,553 नए मामलों के साथ में संक्रमितों की तादाद 3,48, 89, 132 हो गई। वहीं संक्रमण से एक दिन में 284 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें सबसे ज्यादा केरल में 241 मौत हुई है। 


भारत का टीकाकरण कार्यक्रम दुनिया में सबसे सफल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ भारत का टीकाकरण अभियान दुनिया के सबसे सफल और सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रमों में से एक है। इसके साथ ही उसने उन उन मीडिया रिपोर्टों को भ्रामक बताया, जिनमें टीकाकरण लक्ष्यों को पूरा करने में देश के नाकाम रहने का दावा किया गया था। भारत में पिछले साल 16 जनवरी को राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी और अब तक 90 प्रतिशत से नाया गया। अधिक पात्र नागरिकों को पहली खुराक और 65 प्रतिशत लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed