{"_id":"5b7126be42c7925184414006","slug":"due-to-maintenance-activity-the-website-of-irctc-is-not-working","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी खराबी की वजह से आईआरसीटीसी की वेबसाइट ठप, करोड़ों लोग प्रभावित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तकनीकी खराबी की वजह से आईआरसीटीसी की वेबसाइट ठप, करोड़ों लोग प्रभावित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Aug 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे की वेबसाइट आईआरसीटीसी के जरिए टिकट बुक करवाने वाले यूजर्स के लिए परेशानी की खबर है। दरअसल तकनीकी खराबी की वजह से साइट काम नहीं कर रही है। जिसकी वजह से आप साइट के जरिए टिकट बुक नहीं कर सकते हैं। साइट खोलने पर आपको एक बॉक्स दिखाई देगा जिसपर लिखा है कि रखरखाव गतिविधि की वजह से ई-टिकट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं है कि वेबसाइट कब तक बहाल होगी।
विज्ञापन
टिकट बुक करने के नियम
- वेबसाइट के जरिए यूजर अपनी आईडी से एक दिन में 8 से 10 बजे के बीच केवल दो टिकट बुक कर सकता है।
- यूजर आईडी के जरिए 10-12 बजे के बीच एक दिन में केवल दो तत्काल टिकट बुक किए जा सकते हैं।
- एक शख्स महीने में वेबसाइट के जरिए पूरे महिने में 6 टिकट बुक कर सकता है। वहीं यूजर आईडी आधार से लिंक होने पर 12 टिकटें बुक हो सकती हैं।
- क्विक बुक का विकल्प 8-12 बजे के बीच डिसेबल रहता है।
- 8-12 बजे के बीच ई-वॉलेट और कैश कार्ड्स के जरिए बुकिंग नहीं हो सकती है।
ऐसे में वेबसाइट के बंद होने से करोड़ों यूजर्स का प्रभावित होना तय है। रेलवे ने अभी तक वेबसाइट के ठीक होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि आप ऑफलाइन टिकट खरीद सकते हैं।
विज्ञापन