{"_id":"5ac7dfa64f1c1bed618b5f47","slug":"due-to-dispute-in-opposition-fails-to-force-impeachment-motion-against-chief-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष के मतभेद से चीफ जस्टिस पर महाभियोग का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विपक्ष के मतभेद से चीफ जस्टिस पर महाभियोग का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
dipak mishra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस मसले पर विपक्ष में आपसी मतभेद के कारण कांग्रेस पहले व्यापक स्तर पर सर्वसम्मति बनाना चाहती है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक महाभियोग प्रस्ताव की अगुवाई करने वाले शीर्ष नेता राज्यसभा से सेवानिवृत्त होने वाले कुछ सदस्यों को लेकर चिंतित हैं और अंकों के गुणा-भाग में लगे हैं। चिंता का कारण यह भी है कि इन सदस्यों ने नोटिस पर हस्ताक्षर तो कर दिए, लेकिन वह सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुछ विपक्षी सदस्यों द्वारा प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने में अनिच्छा दिखाना और वादा करने के बाद मुकरना भी चिंता का कारण है। इन सभी मामलों पर गौर किया जा रहा है।
विज्ञापन