फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Due to Coronavirus in India August 15 Independence Day 2020 celebration will follow with social distancing norms

लालकिले पर भी छाया रहेगा कोरोना का साया, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में शारीरिक दूरी बनाए रखने के निर्देश

Fri, 24 Jul 2020 08:10 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 24 Jul 2020 08:10 PM IST
सार

  • स्वतंत्रता दिवस पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, तीन स्तरीय सिस्टम से कार्यक्रम की सुरक्षा करेंगे दिल्ली पुलिस के जवान             
  • शारीरिक दूरी बनाए रखने के मद्देनजर बेहद कम मेहमान होंगे आमंत्रित   

विज्ञापन
Due to Coronavirus in India August 15 Independence Day 2020 celebration will follow with social distancing norms
लालकिला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इस साल के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों पर भी कोरोना का साया साफ दिखाई पड़ेगा। केंद्र सरकार ने निर्देश दिया है कि स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में शारीरिक दूरी के नियमों का कड़ाई के साथ पालन किया जाए। इसके लिए कार्यक्रमों में बेहद सीमित संख्या में लोगों को आमंत्रित करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


दिल्ली के लालकिले पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान भी बेहद कम मेहमान बुलाए जाएंगे। इस दौरान सुरक्षा को बनाए रखने के लिए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के आलावा दिल्ली पुलिस के जवान लालकिले के आसपास तीन स्तरीय सुरक्षा प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य किया जाना चाहिए, जिससे लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। कार्यक्रम स्थल पर हाथ के संपर्क में आने वाली सभी चीजों को उचित ढंग से सैनिटाइज करने के भी निर्देश दिए गये हैं। कार्यक्रम के दौरान कोरोना से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
 

मुख्य कार्यक्रम एक जैसे रहेंगे

जानकारी के मुताबिक़ स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के शेड्यूल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस दौरान सुरक्षा बलों और दिल्ली पुलिस के जवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री तिरंगा लहराएंगे और राष्ट्रगान होगा। 21 तोपों की सलामी के बाद प्रधानमंत्री का भाषण होगा। सबसे अंत में हर वर्ष की तरह केसरिया, सफेद और हरे रंगों के गुब्बारे छोड़े जाएंगे जो बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस का सबसे विशेष आकर्षण होता है।

शुरू हो गई है चेकिंग

दिल्ली पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक़ स्वतंत्र दिवस के मद्देनजर होटलों, साइबर कैफे की चेकिंग और संवेदनशील जगहों पर लोगों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। होटलों में आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और सभी प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर सख्त की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम को लेकर सभी जिलों की पुलिस को भी विशेष अलर्ट पर रखा गया है।

कोरोना वारियर्स का सम्मान

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के दौरान कोविड वॉरियर्स का सम्मान करने और कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों का सम्मान करने जैसे निर्देश भी दिए गये हैं। इसके आलावा पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों के जरिए सामाजिक संदेश देने की बात भी कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed