फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dual degree now in IIFT NID FDDI IPP all five institutes implement NEP recommendations

NEP: आईआईएफटी, एनआईडी, एफडीडीआई आईपीपी में अब ड्यूल डिग्री, पांचों संस्थान एनईपी की सिफारिशों करें लागू

Fri, 02 Jun 2023 05:02 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 02 Jun 2023 05:02 AM IST
सार

केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में दिल्ली में इन सभी संस्थानों की दो दिवसीय कार्यशाला बृहस्पतिवार को संपन्न हुई। देश की तरक्की के लिए फैशन, बेहतरीन पैकेजिंग, वस्तुओं और सेवाओं की उच्च गुणवत्ता और उच्च निर्यात का लक्ष्य हासिल किया गया है।

विज्ञापन
Dual degree now in IIFT NID FDDI IPP all five institutes implement NEP recommendations
Union Commerce Minister Piyush Goyal At Edison - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी), भारतीय पैकेजिंग संस्थान (आईपीपी), इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी), फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट (एफडीडीआई) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (आईआईएफटी ) में छात्रों को अब ड्यूल डिग्री में पढ़ाई का मौका मिलेगा। देश के यह पांचों प्रीमियम संस्थान मिलकर डयूल डिग्री की पढ़ाई करवा सकेंगे। इन सभी संस्थानों में भी अब एनईपी की सिफारिश लागू होंगी। इनसे पासआउट होने वाले युवाओं को रोजगार से जोड़ने के मकसद से पूर्व छात्र, उद्योग और अकादमिक साझेदारी से मार्केट डिमांड के आधार पर पाठ्यक्रम, कोर्स डिजाइन, ट्रेनिंग पर काम होगा।
विज्ञापन


केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में दिल्ली में इन सभी संस्थानों की दो दिवसीय कार्यशाला बृहस्पतिवार को संपन्न हुई। पीयूष गोयल ने कहा कि देश की तरक्की के लिए फैशन के रुझान, उत्पाद डिजाइन, बेहतरीन पैकेजिंग, वस्तुओं और सेवाओं की उच्च गुणवत्ता और उच्च निर्यात का लक्ष्य हासिल किया गया है। इस विकास को आगे बढ़ाने के लिए इन पांच शीर्ष संस्थानों की उद्योग और अकादमिक साझेदारी को बढ़ाना जरूरी है। इनमें भी एनईपी सिफारिशों को लागू करना चाहिए। एनईपी 2020 की सिफारिश के तहत पांचों संस्थान मिलकर ऐसा तंत्र तैयार करें, ताकि छात्रों को ड्यूल डिग्री, एक संस्थान में दाखिला और दूसरे में पढ़ाई की मौका मिल सके। इसके अलावा छात्रों को कौशल विकास, एंटरप्रेन्योरशिप, पर्सनल डेवलेपमेंट आदि के माध्यम से भी जोड़ें।
विज्ञापन


प्लेसमेंट, दाखिला, पॉलिसी पर भी होगा काम
आने वाले दिनों में यह सभी पांचों संस्थान अब पॉलिसी, प्लेसमेंट, दाखिला, क्रेडिट ट्रांसफर सिस्टम, कोर्स डिजाइन, पाठ्यक्रम आदि पर मिलकर काम करेंगे, ताकि छात्रों को एनईपी 2020 की सिफारिशों के तहत ड्यूल डिग्री, मल्टीपल एंट्री-एग्जिट, ट्रांसडिसिप्लिनरी आदि की सुविधा दी जा सके। इसके अलावा स्टूडेंटस प्रमोशनल स्कीम आदि पर भी काम होगा। वहीं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन संस्थानों को आगे बढ़ाने में पूर्व छात्रों और उद्योगों का बेहद अहम योगदान है। पूर्व छात्र आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed