फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drugs worth Rs 82 crore seized in Manipur

Manipur: मणिपुर में 82 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Aug 2022 02:50 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल।
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 08 Aug 2022 02:50 AM IST
सार

युमखैबम मुस्तफा नाम का तस्कर कथित ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया। इसके पास से कुल 54.68 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। 

विज्ञापन
Drugs worth Rs 82 crore seized in Manipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने रविवार को यहां मादक पदार्थ जब्त किए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब 82 करोड़ रुपए आंकी गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने रात में इमेम बीबी नामक एक महिला के घर पर छापा मारा। इस दौरान युमखैबम मुस्तफा नाम का तस्कर कथित ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया। इसके पास से कुल 54.68 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। 
विज्ञापन


किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में आईटीबीपी का जवान गिरफ्तार
सिक्किम में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक आईटीबीपी के जवान को गिरफ्तार किया है। घटना पाक्योंग जिले के रंग्पो कस्बे की है। किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि अर्धसैनिक बल के एक सहायक उप-निरीक्षक ने अप्रैल से रंग्पो में राजभवन के शीतकालीन शिविर में अपने आवासीय क्वार्टर में उसकी बेटी से कई बार दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के मूल निवासी जवान पर पॉक्सो की धारा-4 और धारा-6 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, पीड़िता की मां ने एक स्थानीय लड़के पर भी महीनों तक उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़के को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।


फर्जी लोन एप मामले में ओडिशा की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा गिरफ्तार तीन आरोपियों को मुंबई पुलिस ने रिमांड पर लिया है। ईओडब्ल्यू ने रविवार को एक बयान में कहा कि इन तीनों की पहचान नितिन मलिक, सुशांत और रखित के रूप में की गई है। 

मलिक को मुंबई की एक अदालत के वारंट पर हिरासत में लिया गया। सुशांत और रखित को पश्चिम क्षेत्र साइबर थाना पुलिस बांद्रा ने हिरासत में लिया। ईओडब्ल्यू ने मलिक को दो जुलाई और सुशांत व रखित को 10 जुलाई को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed